{"_id":"637d85096aea5f23937ca79b","slug":"varanasi-encounter-both-the-miscreants-cremated-at-harishchandra-ghat-lit-under-police-supervision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एनकाउंटर: दोनों बदमाशों का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि, पुलिस की देखरेख में दी गई मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एनकाउंटर: दोनों बदमाशों का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि, पुलिस की देखरेख में दी गई मुखाग्नि
Wed, 23 Nov 2022 07:57 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:57 AM IST
सार
वाराणसी में एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों का शव का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि के लिए पहुंचा। एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों के शव का हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एनकाउंटर में मारे गए दोनों अपराधियों का शव हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि के लिए पहुंचा। एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार हुआ। मुख्यअग्नि हरिश्चंद्र घाट पर पुलिस की देख रेख में डोमराजा परिवार के बहादुर चौधरी ने दी।
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर थाने की पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी मुठभेड़ में ढेर दोनों बदमाशों का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। पिछले एक दशक से बिहार के समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में इनकी दहशत थी। चारों भाई रजनीश, मनीष और लल्लन, राजेश का आतंक पूरे बिहार में था। पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर असलहा लूट के साथ ही गिरोह के संग बैंक डकैती और अन्य जघन्य वारदात को अंजाम देना ही इनका काम था।
मुठभेड़ में मारे गए मनीष और रजनीश के पिता शिव शंकर ने कई बयान दिए हैं। उन्होंने कहा- "दोनों सक्रिय अपराधी थे, कभी घर नहीं आते थे, हमारा उनसे कोई लेना देना नहीं है और नाही हम उनका शव लेने वाराणसी जायेंगे"।
मुठभेड़ में मारे गए मनीष और रजनीश के पिता शिव शंकर ने कई बयान दिए हैं। उन्होंने कहा- "दोनों सक्रिय अपराधी थे, कभी घर नहीं आते थे, हमारा उनसे कोई लेना देना नहीं है और नाही हम उनका शव लेने वाराणसी जायेंगे"।