फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi drm railway

एनईआर में अब ड्राइंग पर अधिकारी करेंगे डिजिटल सिग्नेचर

Sun, 21 Jun 2020 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
varanasi drm railway
वाराणसी। कोरोना काल में संक्रमण से बचाव और कम से कम संपर्क को लेकर तरह-तरह के इजाद किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब पूर्वोत्तर रेलवे भी बढ़ चला है। रेलवे में अब ड्राइंग पर रेल अधिकारियों का हस्ताक्षर डिजिटल ही लिया जाएगा। इसके लिए ई-डास (e-DAS) ड्राइंग एप्रूवल सिस्टम को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे में विभिन्न प्रकार के ड्राइंग बनाएं जाते हैं, जिनमें इंजीनियरिंग स्केल प्लान (यार्ड प्लान), सीमित ऊंचाई के सब-वे, स्टेशन भवन तथा पुल आदि के ड्राइंग सम्मिलित हैं। इनको बनाते समय छोटी-छोटी बातों का भी उल्लेख करना पड़ता है, जिससे कि कार्य संपादन में कोई दुविधा की स्थिति न हो। ड्राइंग बनने के बाद सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का इस पर हस्ताक्षर प्राप्त करना होता है, जिसमें मंडल एवं मुख्यालय के अधिकारी भी शामिल रहते हैं।
विज्ञापन

पहले किसी भी ड्राइंग पर अनुमोदन प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जाना और उन विभागों के संशोधन को शामिल करना एक लंबी प्रक्रिया थी। इस प्रक्रिया में बहुत ज्यादा समय लगता था और कोविड-19 की स्थिति में यह एक कठिन कार्य था। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए वाराणसी मंडल में ड्राइंग अनुमोदन की उन्नत प्रणाली ई-डास को अपनाया जा रहा है, जिसमें ड्राइंग को इलेक्ट्रानिकली संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। संबंधित अधिकारी इस पर डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed