फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Double Murder update husband strangled to death and wife killed with shovel

वाराणसी डबल मर्डर: पहले गला कसकर पति की, फिर पत्नी की फावड़े से हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 15 Aug 2024 04:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Aug 2024 04:12 PM IST
सार

वाराणसी में दंपती हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है। रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ कि पहले पति की गला कसकर हत्या की गई। इसके बाद पत्नी को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतारा गया।   

विज्ञापन
Varanasi Double Murder update husband strangled to death and wife killed with shovel
मृतक संतोष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरवट गांव में मंगलवार रात दंपती की हत्या की गई थी। पहले पति संतोष सिंह की लोअर के नाड़े से गला कसकर हत्या की गई। उसके बाद पत्नी आरती को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। दंपती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, हत्या में तीन से चार लोगों के शामिल होने की आशंका है। डीसीपी वरुणा जोन ने तीन टीमें हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं। संपत्ति और पारिवारिक विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। रात में दोनों के परिजन शव को अलग-अलग अंत्येष्टि के लिए ले गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलिस की एक टीम अंबेडकर नगर में संतोष के परिजनों, रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। दूसरी टीम आरती के परिजनों, रिश्तेदारों और तीसरी टीम आसपास के गांव में तफ्तीश कर रही है। संपत्ति, पारिवारिक और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर मामले की तफ्तीश की जा रही है। मंगलवार को दंपती की मौत के मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार भोर में कमरे से जलने की बदबू आने पर आरती के कमरे में पिता बाबूलाल गए तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा था और अन्य सामान अधजले थे। कमरे में एक खून लगा फावड़ा और आरती के बाएं शरीर पर चोट के निशान, मुंह से खून निकल रहा था। जबकि संतोष लापता था। ग्रामीणों की खोजबीन में कमरे से डेढ़ किमी दूर पिच रोड पर दामाद संतोष का शव पड़ा था। संतोष के गले में लोअर की रस्सी बंधी हुई थी और कान से खून निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बदलही दक्षिण पोस्ट निवासी संतोष सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (45) की पहली शादी 1996 में तारा देवी के साथ हुई थी। संतोष के तीन पुत्र अजय सिंह, अमर सिंह, विपिन सिंह हैं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संतोष पांच माह घर पर रहने के बाद सोमवार को बस से चोलापुर आया था। 

संतोष का घर से अच्छा संबंध है, घर में खर्च भी देता था। उसका घर आना जाना लगा रहता था। परिजनों ने बताया की संतोष के घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आरती उर्फ रूपकली निवासी नसीरपुर थाना जैतपुर अंबेडकर नगर ने 2007 में संतोष से प्रेम विवाह किया था। उस दौरान आरती ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी। थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दुबे ने बताया कि ससुर की तहरीर पर मृतक संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ससुर ने मृतक दामाद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
उधर, आरती के पिता बाबूलाल ने पति संतोष के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। ससुर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने संतोष और आरती की मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed