फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Devotee killed after hit unidentified vehicle Kaithi toll plaza FIR 19 days later wife treatment

वाराणसी: कैथी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, 19 दिन बाद प्राथमिकी; पत्नी का इलाज

Fri, 30 Oct 2026 03:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 30 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

कैथी टोल प्लाजा के पास आठ अक्टूबर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार देवरिया निवासी विकास त्रिपाठी (39) की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। मारकंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने जा रहे दंपती के हादसे में 19 दिन बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
Varanasi Devotee killed after hit unidentified vehicle Kaithi toll plaza FIR 19 days later wife treatment
हादसे के बाद आई थी पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में श्रद्धालु की मौत के मामले में पुलिस ने 19 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। आठ अक्टूबर की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में टेंपो सवार देवरिया निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डहरौली बुजुर्ग गांव निवासी विकास त्रिपाठी (39) अपनी पत्नी मैनावती देवी (36) के साथ आठ अक्टूबर को मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए निकले थे। दंपती ट्रेन से औड़िहार पहुंचे। इसके बाद वहां से टेंपो में सवार होकर कैथी स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

प्राथमिकी के बाद होगी कार्रवाई

आठ अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे उनका टेंपो कैथी टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास और उनकी पत्नी मैनावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। विकास के सिर में गंभीर चोट आई थी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसी दिन विकास त्रिपाठी की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजन अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मृतक के बड़े भाई विजय मणि त्रिपाठी ने 27 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed