फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi crime news: Employee stole money from manager room, accused arrested with one lakh 70 thousand cash

वाराणसी: मैनेजर के कमरे से कर्मचारी ने उड़ाए रुपये, एक लाख 70 हजार नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 15 Jun 2021 04:09 PM IST
सार

महेशपुर स्थित कार्यालय में वेतन वितरण के लिए रुपये रखे थे। मंडुवाडीह पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के दोस्त के कमरे से चोरी के रुपये को बरामद किए। 
 

विज्ञापन
Varanasi crime news: Employee stole money from manager room, accused arrested with one lakh 70 thousand cash
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जनपद के महेशपुर स्थित एक पान मसाला के कार्यालय से गायब हुए एक लाख 70 हजार रुपये के साथ एक कर्मचारी को मंडुवाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने सोमवार को थाने में बताया कि महेशपुर स्थित एक पान मसाला के कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी ने मैनेजर के कमरे से रुपये चुरा लिया था। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ स्थित एक प्रतिष्ठित पान मसाला का कार्यालय महेशपुर में है। पान मसाला के स्थानीय मैनेजर विनोद राय के कक्ष से वेतन वितरण के लिए रुपये रखे थे। मैनेजर को जब रुपये गायब होने की जानकारी मिली तो मंडुवाडीह थाने में तहरीर दी। मंडुवाडीह पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी और उक्त कार्यालय में काम कर रहे लोगों की सूची मंगवाई। एक कर्मचारी राहुल गुप्ता छुट्टी पर घर गया था। जिस दिन रुपये गायब हुए, उसी दिन वह लौटा था।

विज्ञापन

दोस्त के कमरे से बरामद हुए रुपये

पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष ने राहुल को थाने बुलाया। पूछताछ में उसने बताया कि मैं दिन में 12 बजे कार्यालय आया हूं। पुलिस घटना की जांच में लगी थी, तभी पान मसाला के कार्यालय के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि राहुल उस दिन सुबह 10 बजे कार्यालय के अंदर गया था। पुलिस ने राहुल के बारे में जांच की तो पता चला कि राहुल के एक मित्र के परिवार में कोई घटना घट गई है। उसके कमरे की चाभी राहुल के पास है। थानाध्यक्ष द्वारा राहुल को मंगलवार की सुबह लहरतारा चौराहे से हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो गायब हुए एक लाख 70 हजार रुपये उसके दोस्त के कमरे से बरामद हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed