फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime news

सेप्टिक टैंक में युवक का कंकाल मिलने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime news
वाराणसी। हाशिमपुर क्षेत्र में सेप्टिक टैंक में मिले युवक के कंकाल के मामले में मुख्य आरोपी बेनीपुर निवासी ललित राजभर को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ललित ने पुलिस को बताया कि उसने प्रकरण में गिरफ्तार शीला के कहने पर शराब के नशे में ज्ञानचंद्र पटेल के सिर में सिलबट्टा से वार किया था। इसके बाद दोनों ने ज्ञानचंद्र का शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया था।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत हाशिमपुर क्षेत्र निवासी ज्ञानचंद्र पटेल दो फरवरी 2020 को लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को उसका कंकाल उसके घर से थोड़ी दूर रहने वाली शीला राजभर के आंगन में सेप्टिक टैंक में मिला था। शीला ने पुलिस को बताया कि ज्ञानचंद्र और वह एक-दूसरे से प्रेम करते थे। बाद में वह ललित से भी प्रेम करने लगी। ज्ञानचंद्र और ललित एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। दो फरवरी 2020 की रात तीनों ने छक कर शराब पी। इसके बाद ललित और उसने ज्ञानचंद्र की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था।
विज्ञापन

उधर, ललित ने बताया कि वह नहीं चाहता था कि उसके और शीला के बीच में कोई और आए। हालांकि बाद में शीला ने उसे भी धोखा दिया। उसके धोखे से नाराज होकर ही उसने शराब के नशे में सबको ज्ञानचंद्र की हत्या की बताई थी। जब शीला गिरफ्तार हो गई तो वह घर छोड़ कर भाग गया था। उधर, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ललित राजभर को एएसपी कैंट मो. मुश्ताक के नेतृत्व में पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय ने सिपाही देवमणि त्रिपाठी और ओम प्रकाश यादव के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed