फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime news

वनकटी हनुमान मंदिर के सेवइत का शव फंदे से लटकता मिला

Sun, 14 Jun 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime news
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित श्री सेनापति वनकटी हनुमान मंदिर के सेवइत रामजी मिश्र (38) का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहा हूं, इसके चलते मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं। सूचना पाकर भेलूपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

लंका थाना अंतर्गत नगवा निवासी वनकटी हनुमान मंदिर के पुजारी गया प्रसाद मिश्र ने बताया कि रामजी को उन्होंने गोद लिया था। मंदिर के पीछे स्थित कमरे में रामजी रहता था। शनिवार की सुबह जब उन्होंने आवाज दी तो रामजी ने जवाब नहीं दिया। कमरे में झांकने पर रामजी का शव गमछे के फंदे के सहारे पंखे के हुक से लटकता मिला। गया प्रसाद ने बताया कि रामजी की शादी नहीं हुई थी। उधर, रामजी की मां फूल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कह रही थी कि बेटा कैसे रहेंगे तुम्हारे बिना... तुम मेरे राजा बेटा थे...। वहीं, रामजी की आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय और रोजाना मंदिर आने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। सभी का कहना था कि रामजी बेहद ही मृदुभाषी और मिलनसार किस्म के इंसान थे। उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह समझ में नहीं रहा है। रोजाना वनकटी हनुमान मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने रामजी को सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed