फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: After killing Monty, friends kept the dead body in a box for two nights

Varanasi Crime: मोंटी की हत्या कर दोस्तों ने दो रात बक्से में रखा था शव, हत्या की वजह जानकर सन्न रह जाएंगे आप!

Tue, 13 Dec 2022 03:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 13 Dec 2022 03:23 PM IST
सार

मोंटी यादव की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले उसके दोस्त डब्लू से मोंटी की छह माह पूर्व से रंजिश थी। हाल में भी विवाद हुआ था। डब्लू यादव ने पूछताछ में बताया कि 28 नवंबर की सुबह मोंटी को आदमपुर स्थित कमरे पर बुलाया।

विज्ञापन
Varanasi Crime: After killing Monty, friends kept the dead body in a box for two nights
Varanasi Crime: मोंटी की हत्या कर दोस्तों ने दो रात बक्से में रखा था शव, सामने आई हत्या की वजह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव (32) की हत्या उसके दोस्तों डब्लू यादव और पिंटू यादव ने ही की थी। उसके हरकतों से खफा दोस्तों ने हत्या के बाद दो रात शव को बक्से में बंद करके रखा और मौका मिलने के बाद करौंदी आईटीआई कालेज के पास बोरे में भरकर फेंका था। बड़ी पियरी चौक निवासी दोनों आरोपियों को चितईपुर और एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले उसके दोस्त डब्लू से मोंटी की छह माह पूर्व से रंजिश थी। हाल में भी विवाद हुआ था। 
डब्लू यादव ने पूछताछ में बताया कि 28 नवंबर की सुबह मोंटी को आदमपुर स्थित कमरे पर बुलाया। शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी।
29 की सुबह दालमण्डी से बक्सा खरीदकर पिण्टू के ई-रिक्शे में लादकर कमरे पर लाया, जिसमें मोंटी यादव के शव को बोरी व गद्दे में लपेटकर जीआई तार से बांधकर कमरे से नीचे लाकर बक्से में रखकर ताला बन्द कर दिया। 30 की सुबह मकान मालिक के जगने के पूर्व सुबह करीब 7 बजे ई रिक्शे में हम दोनों लोग बक्से को लादकर घूमते रहे। रात में ही शव को करौंदी आईटीआई कालेज के पास फेंका था। एसो बृजेश मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed