फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi court sent MLA Vijay Mishra nephew to jail for threatening rape victim and killing BJP MLA brother

विधायक विजय मिश्रा का भतीजा गया जेल: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने और भाजपा विधायक के भाई की हत्या का आरोपी, 19 मुकदमे दर्ज

Wed, 08 Dec 2021 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

वाराणसी के जैतपुरा थाने के वांछित मनीष मिश्रा को भदोही जिले की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जैतपुरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को वाराणसी की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 

विज्ञापन
Varanasi court sent MLA Vijay Mishra nephew to jail for threatening rape victim and killing BJP MLA brother
डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट करने सहित कई मामलों के आरोपी डीघ ब्लॉक प्रमुख एवं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा को वाराणसी की विशेष अदालत ने जेल भेज दिया है। वहीं, भदोही जिले के ऊंज थाने में बुधवार को पुलिस ने मनीष मिश्रा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोपी पर 2001 में भाजपा के टिकट पर विधायक रहे गोरखनाथ पांडेय के भाई रामेश्वर पांडेय की गोली मारकर हत्या करने सहित कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। भदोही जिले की गोपीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार किया था। जिसे भदोही जिले की पुलिस ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस सौंप दिया था। वाराणसी कमिश्नरेट की जैतपुरा थाने की पुलिस ने मनीष को बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन फस्ट ट्रैक द्वितीय निधि पांडेय की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप था कि जेल में बंद विधायक विजय मिश्र के इशारे पर मुकदमा वापस लेने के लिए काफी दबाव व परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहा निवासी मनीष मिश्रा वर्तमान में भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर में रह रहा था।

वाराणसी निवासी एक युवती ने गोपीगंज थाने में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, उनके लड़के विष्णु मिश्रा और पौत्र के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक इस समय आगरा जेल में है जबकि विष्णु मिश्रा फरार है। पौत्र की जमानत हो चुकी है।

मनीष पर मामले में शपथ पत्र दाखिल करने व बयान बदलने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप है। 13 सितंबर को पीड़िता ने वाराणसी के जैतपुरा थाने में विधायक मनीष मिश्रा सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि घर में घुसकर मारपीट की गई और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दी गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इसी मामले के आरोपी मनीष के खिलाफ बीते दिनों कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस भी चस्पा की गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जैतपुरा थाने से वांछित मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर जैतपुरा पुलिस (वाराणसी) को सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed