फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

कोलकाता से आए लोगों से पिकअप चालक और उसके दोस्तों ने की लूटपाट

Sun, 24 May 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
varanasi
कछवारोड। तमाचाबाद पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार की देर रात कोलकाता से आए लोगों ने पिकप चालक और उसके दोस्तों पर दुर्व्यवहार कर पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। प्रकरण की शिकायत कछवा रोड चौकी की पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

कपसेठी थाना के सिसवा गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र परिवार समेत कोलकाता में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान परेशान होकर वह गांव आने के लिए एक पिकअप चालक के संपर्क में आए। जान-पहचान होने पर चालक ने बताया कि भदोही तक जा रहा है। ओमप्रकाश मिश्र किराया तय करने के बाद परिवार के साथ पिकअप पर सवार होकर कोलकाता से अपने गांव के लिए चल दिए।
विज्ञापन

ओमप्रकाश का आरोप है कि चालक शुक्रवार की देर रात कछवा रोड बाजार के समीप पहुंचा तो कपसेठी की ओर मुड़ने के लिए उन्होंने कहा। इस बात को नजरअंदाज करते हुए चालक औराई की तरफ आगे बढ़ गया। इसका विरोध करने पर पिकअप चालक पुलिस चौकी कछवा रोड (तमाचाबाद) के समीप नेशनल हाईवे दो पर गाड़ी रोक कर किसी को फोन किया और गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर में एक बोलेरो में सवार होकर कुछ युवक आए और पिकअप के पास पहुंचकर हम सभी के साथ गालीगलौज करने लगे। ओमप्रकाश मिश्र का आरोप है कि बोलेरो सवार युवक उनके परिवार के लोगों के साथ गालीगलौज और मारपीट का प्रयास कर रुपये छीन कर भाग निकले। शोर मचाने पर चौकी से सिपाही आए तो पिकअप छोड़ कर उसमें सवार लोग भी भाग निकले। घटना के संबंध में कछवा रोड चौकी प्रभारी ने बताया कि आपसी लेनदेन के विवाद का मामला है। किराये की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed