{"_id":"661b5fcf085900a56f0c5ef7","slug":"varanasi-city-gorakhpur-express-including-three-trains-will-cancelled-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी सिटी-गोरखपुर सहित तीन ट्रेनें तीन दिन रहेंगी निरस्त, पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी सिटी-गोरखपुर सहित तीन ट्रेनें तीन दिन रहेंगी निरस्त, पढ़ें- पूरी जानकारी
Sun, 14 Apr 2024 10:17 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:17 AM IST
सार
काशी से गोरखपुर समेत कुछ शहरों में जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। वाराणसी सिटी-गोरखपुर सहित तीन ट्रेनें आज, कल और परसो निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-गोंडा के जगतबेला सहजनवा-मगहर स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्य होने के कारण वाराणसी सिटी गोरखपुर समेत अन्य ट्रेनें शनिवार से 16 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वाराणसी सिटी से 13 से 15 अप्रैल तक चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी- गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
वाराणसी सिटी से 14 से 16 अप्रैल तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 15 से 18 अप्रैल तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली से 14 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं. वाराणसी सिटी-औड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं, 08795/08796 दुर्ग-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 से 30 अप्रैल तक किया जा रहा है।
विज्ञापन