फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city and cantt station developed as world class transit hub

बनारस का कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब, यह होगा फायदा

Sun, 25 Mar 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi city and cantt station developed as world class transit hub
varanasi city station - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे का वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और पूर्वोत्तर रेलवे का सिटी स्टेशन विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने विकसित किए जाने वाले 90 वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों की सूची जारी की है।
विज्ञापन


इसमें वाराणसी कैंट, वाराणसी सिटी, मुगलसराय, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, गोमतीनगर सहित उत्तर प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशन शामिल किए गए हैं। यहां न केवल यात्री सुविधाओं का विकास होगा बल्कि कार्गो सुविधाओं में भी आमूल चूल परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों को विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा पहले ही की थी। इसको लेकर कई रेलवे स्टेशनों पर कार्य भी शुरू हो गया है। रेल मंत्रालय ने वर्ल्ड क्लास स्टेशनों की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से भारतीय रेल ने 90 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की महायोजना तैयार की है।

ऐसे रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां, वीआईपी लाउंज, एसी डॉरमेट्री व वेटिंग रूम, वाशिंग एप्रन और टाइल्स वाले प्लेटफार्म सहित कई सुविधाएं प्रदान की जानी है।

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यह कार्य प्रगति पर है। इसी तर्ज पर वाराणसी सिटी को भी विकसित किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर, गोरखपुर को भी शामिल किया गया है। इसको रेल मंत्री से लेकर तमाम अधिकारियों ने ट्वीट भी किया है।

यह हैं 11 स्टेशन

Varanasi city and cantt station developed as world class transit hub
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला
-वाराणसी सिटी 
-वाराणसी जंक्शन 
-मुगलसराय
-गोमतीनगर
-लखनऊ
-इलाहाबाद 
-झांसी
-मथुरा
-अयोध्या 
-इज्जतनगर 
-गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed