फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Car Accident husband and wife death three children orphans painful story

Varanasi Accident: 3 बच्चों के सिर से छीन गया मां-बाप का साया, कार की टक्कर से दंपती की गई थी जान; आरोपी फरार

Sun, 14 Apr 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Apr 2024 12:22 PM IST
सार

वाराणसी में मिंट हाउस इलाके में कार हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई थी। घटना की जानकारी जब बच्चों को हुई तो दहाड़े मारकर रोने लगे। हादसे ने तीन बच्चों के सिर से माता- पिता का साया छीन लिया। 

विज्ञापन
Varanasi Car Accident husband and wife death three children orphans painful story
सड़क हादसे में मृत पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

मिंट हाउस इलाके में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से जान गंवाने वाले महिला और पुरुष पति-पत्नी थे। दोनों की पहचान होने पर शनिवार को कैंट थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। टक्कर मारने वाली कार पुलिस के कब्जे में है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। वहीं, एक घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुराना कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 46 के रूम नंबर छह में रहने वाला श्याम चौहान (40) कैटरिंग का काम करते थे। श्याम के साथ उनकी पत्नी गुड़िया (38) भी कैटरिंग का काम करती थीं। गुड़िया को दवा दिलाने के लिए शुक्रवार रात श्याम बाइक से सिगरा गए थे। वापसी के दौरान रात लगभग 12 बजे मिंट हाउस इलाके में पहुंचने पर वरुणा पुल से अंधरापुल की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आ गई। कार से श्याम चौहान की बाइक पर जोरदार टक्कर लगी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद कार छोड़ कर उसमें सवार लोग भाग गए। श्याम और उसकी पत्नी गुड़िया को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट अजय राज वर्मा ने बताया कि कार चौक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की है। धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बच्चों के सिर से हटा मां-बाप का साया
श्याम और गुड़िया के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा 19 वर्षीय राज है, जबकि दो बेटे 10 साल तक की उम्र के हैं। हादसे ने तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छीन लिया। मां-बाप की मौत के बाद बिलख रहे तीनों भाइयों को पड़ोसी ढांढ़स बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed