फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: By election for the post of Gram Panchayat member today, polling parties reached the booths

वाराणसी: ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM IST
सार

सात ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। ब्लॉकों पर सुबह से शाम तक मतदाता सूची का मिलान करने के बाद पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर पहुंची।

विज्ञापन
Varanasi: By election for the post of Gram Panchayat member today, polling parties reached the booths
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त सीटों पर शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए सात ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। ब्लॉकों पर सुबह से शाम तक मतदाता सूची का मिलान करने के बाद पोलिंग पार्टियां अपने अपने बूथों पर पहुंची।

विज्ञापन


सेवापुरी के नौ गांव के 41 वार्डों में चुनाव होना है, इसके लिए 10 पोलिंग पार्टियां भेजी गई हैं। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। ग्राम पंचायत सदस्यों चुनाव के लिए सुरक्षाकर्मी पर्याप्त संख्या में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, सदस्य पद के लिए होने वाले मतदान के मद्देनजर काशी विद्यापीठ ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना हुई। प्रभारी एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार ने बताया कि विकास खंड के छह गांव कोटवां, खुलासपुर, सरहरी, भिटी, भट्ठी व महमूदपुर के 16 वार्डों के लिए छह बूथों पर मतदान होगा। कुल प्रत्याशियों की संख्या 37 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चिरईगांव विकास खंड में उपचुनाव के लिए 86 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार की शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। निर्वाचन अधिकारी सुबास मौर्या ने बताया कि ग्रामप्रधान पद सिरिस्ती, ग्रामपंचायत सदस्यों के 31 वार्डों और जिला पंचायत सदस्य सेक्टर चार का चुनाव होना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी 86 पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच गईं। 
 
पिंडरा, चोलापुर और चिरईगांव में प्रधान के 3 पदों पर चुनाव होगा। इसके अलावा चिरईगांव सेक्टर नंबर 4 में जिला पंचायत सदस्य के 1 पद पर चुनाव होगा और 7 ब्लॉकों में 207 ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा के अनुसार, चुनाव के लिए जिले में 66 मतदान केंद्र व 150 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed