फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाराणसी में नाव पलटी, भदैनी घाट के सामने सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा, रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ

Mon, 07 Dec 2020 01:07 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Boat overturned in the wake of taking a selfie at Janaki Ghat at ganga rescue 
तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में रविवार शाम अस्सी घाट से दशाश्वमेध की ओर जा रही नाव भदैनी घाट के सामने पलट गई। हादसा सेल्फी लेने के दौरान हुआ। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, जल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर डूबे लोगों की तलाश में जुट गए। पुलिस की मानें तो नाव में 11 लोग सवार थे, जिनमें नौ लोगों को बचा लिया गया है। वहीं दो लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम गायब दो लोगों की तलाश में जुटी है...

Varanasi Boat overturned in the wake of taking a selfie at Janaki Ghat at ganga rescue 
जानकी घाट पर डूबे लोगों की तलाश जारी। - फोटो : अमर उजाला।

रविवार शाम अस्सी घाट से नाव पर सवार होकर लोग दशाश्वमेध घाट की ओर निकले थे। नाविक मनोज कुमार साहनी ने बताया कि अस्सी घाट के उस पार से लोगों को लेकर आ रहे थे। नाव में दो युवतियां भी थीं। सभी नाव में सेल्फी लेने के चक्कर में इधर उधर हिल रहे थे। इससे नाव डगमगा रही थी।

Varanasi Boat overturned in the wake of taking a selfie at Janaki Ghat at ganga rescue 
मौके पर जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

नाविक का कहना है कि कई बार मना किया गया फिर भी लोग नहीं माने। इससे भदैनी घाट के पास नाव असंतुलित होकर डगमगाने लगी। नाव हिलने से लोग सहम गए और नाव में ही इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान असंतुलित नाव पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Boat overturned in the wake of taking a selfie at Janaki Ghat at ganga rescue 
नाविक मनोज कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला।

नाविक मनोज कुमार साहनी का कहना है कि नाव की क्षमता 12 सवारी की है। सूचना पर कई थानों की पुलिस समेत एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लग गए। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम गायब विशाल सिंह और अभिषेक मौर्य की तलाश में जुटी है। गायब दोनों लोग शिवपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Varanasi Boat overturned in the wake of taking a selfie at Janaki Ghat at ganga rescue 
हिरासत में नाविक। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नाविक के अनुसार नाव सवार सभी नौ लोग बचा लिए गए हैं और कोई डूबा नहीं है। फिर भी एहतियातन जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान गंगा में तलाशी अभियान जारी रखे हैं। वहीं पुलिस नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed