फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BJP protest Kashi Kharge remarks burns effigies party workers demonstration district headquarters

वाराणसी: खरगे की टिप्पणी पर काशी में भाजपा का प्रदर्शन, पुतले फूंके; जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का विरोध

Tue, 27 Oct 2026 12:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 27 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर भाजपा के युवा, महिला और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुतले फूंके। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी पर नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरगे के बयान को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन
Varanasi BJP protest Kashi Kharge remarks burns effigies party workers demonstration district headquarters
मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन करते भाजपा के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राहुल गांधी और खरगे  के पुतले फूंके गए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल की मौजूदगी और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीतिक विरोध की आड़ में व्यक्तिगत टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जगदीश पटेल ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादा लांघना स्वीकार्य नहीं है। राजनीति में विचारों की लड़ाई विचारों से होनी चाहिए, न कि ऐसे शब्दों से जो सार्वजनिक संवाद का स्तर गिराएं। कांग्रेस नेतृत्व से टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi BJP protest Kashi Kharge remarks burns effigies party workers demonstration district headquarters
नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही तय करने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर बार-बार अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के पास विकास, नीतियों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर बहस के लिए ठोस आधार नहीं होता, तब वह व्यक्तिगत आक्षेपों का सहारा लेता है।

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा राजनीतिक संस्कारों की पहचान होती है। राजनीतिक दलों को संवाद में गरिमा बनाए रखनी चाहिए, ताकि स्वस्थ बहस की परंपरा मजबूत हो।

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि अमर्यादित भाषा न तो तर्क को मजबूत करती है और न ही जनता के बीच विश्वसनीयता बढ़ाती है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि कथित अमर्यादित बयान पर कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्टीकरण देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादा भूलने का आरोप लगाया। कांग्रेस के खिलाफ सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, प्रमिल पांडेय, सत्येंद्र सिंह, नेहा कक्कड़, शोभनाथ मौर्य, मनोज सोनकर, सपना सिंह, साधना वेदांती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed