फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Bharat Jodo Yatra will be historic in Varanasi, Congress will welcome, public relations campaign in

Varanasi: वाराणसी में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस करेगी स्वागत, वार्डों में जनसंपर्क अभियान

Tue, 20 Dec 2022 03:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

प्रयागराज प्रांत से निकली भारत जोड़ो यात्रा 22 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेगी। बनारस में निकलने वाली 22 किलोमीटर की यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार की देर शाम को चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। 

विज्ञापन
Varanasi: Bharat Jodo Yatra will be historic in Varanasi, Congress will welcome, public relations campaign in
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। प्रयागराज प्रांत से निकली भारत जोड़ो यात्रा 22 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेगी। बनारस में निकलने वाली 22 किलोमीटर की यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार की देर शाम को चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। 

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि बनारस में होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर पूरे भारत की नजर होगी। पूरे यात्रा मार्ग को तिरंगे से सजाया जाएगा। पूर्व सांसद ने जिला व महानगर को इस मामले में रोड मैप बनाने को कहा जिससे कि इस यात्रा से हर व्यक्ति शामिल हो सके। पूरे यात्रा के रूट को निर्धारित करते हुए लगभग 30 से ज्यादा प्वांइट निर्धारित किए गए।  भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 22  दिसंबर को वाराणसी में सारनाथ से आरंभ होगी। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस यात्रा का मकसद अन्याय के खिलाफ लड़ाई, भेदभाव के खिलाफ खड़े होना है और उनके खिलाफ एकजुट होना है। यात्रा की तैयारी के सिलसिले में प्रत्येक वार्डों में जनसंपर्क जारी है। इस दौरान सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, हसन मेंहदी कब्बन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed