{"_id":"5f68e9718ebc3e32c071bad6","slug":"varanasi-ahmedabad-indigo-flight-schedule-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-अहमदाबाद इंडिगो विमान के शेड्यूल में बदलाव, जानें कब भरेगा उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-अहमदाबाद इंडिगो विमान के शेड्यूल में बदलाव, जानें कब भरेगा उड़ान
Mon, 21 Sep 2020 11:28 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सहूलियत के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने वाराणसी-अहमदाबाद विमान सेवा में बदलाव किया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से पहले रात में उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान के शेड्यूल में परिवर्तन करते हुए शाम पांच बजे कर दिया गया है। अब यह विमान रोजाना शाम पांच बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम सात बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगा।
विज्ञापन
स्थानीय मैनेजर अंकुर सिंह ने बताया कि शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6173 बाबतपुर से शाम पांच बजे उड़ान भर कर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम सात बजे पहुंचेगा, फिर वही विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से 6ई 6174 बनकर अपराह्न 2:30 बजे उड़ान भरेगा और बाबतपुर शाम 4:30 बजे लैंड करेगा। पहले यह विमान रात में उड़ान भरता था।
विज्ञापन