फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Additional Police Commissioner said case will filed due to protest anywhere other than Shastri Ghat

Varanasi : एक्शन में अपर पुलिस आयुक्त, बोले- शास्त्री घाट के अलावा कहीं और किया धरना-प्रदर्शन तो होगा मुकदमा

Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 26 Apr 2025 11:53 PM IST
सार

Varanasi News: अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चनप्पा ने कहा शास्त्री घाट के अलावा कहीं और धरना-प्रदर्शन किया तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
Varanasi Additional Police Commissioner said case will filed due to protest anywhere other than Shastri Ghat
डॉ. एस चनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र में वरुणा नदी के किनारे शास्त्री घाट के अलावा किसी अन्य जगह धरना-प्रदर्शन करने पर मुकदमा दर्ज करने में देरी नहीं की जाएगी। यह निर्देश शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चनप्पा ने दिया हैं। 
विज्ञापन


डॉ. चनप्पा ने कहा कि किसी भी संगठन या राजनीतिक दल के धरना-प्रदर्शन के लिए वरुणा नदी के किनारे शास्त्री घाट पहले से ही चिह्नित है। इसके बावजूद अलग-अलग संगठनों या राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शहर में कहीं भी धरना-प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बीएचयू में पीएचडी प्रवेश मामला: कुलपति कार्यालय घेरकर बैठे छात्र, घंटों भीतर फंसे रहे शीर्ष अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि कहीं भी धरना-प्रदर्शन करने के चलते आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए अब शास्त्री घाट के अलावा शहर में किसी अन्य स्थान पर धरना-प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।  

इसे भी पढ़ें; Bhadohi Accident: हाईवे पर खड़े कंटेनर में भिड़ा दूसरा कंटेनर, केबिन में घंटों फंसा रहा चालक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed