{"_id":"662f3e7ac95c786d030dff47","slug":"varanasi-accident-many-people-died-due-to-mini-truck-collided-with-truck-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, हादसे में दो की मौत; एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, हादसे में दो की मौत; एक घायल
Mon, 29 Apr 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:00 PM IST
सार
वाराणसी जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक खड़ा कर चालक और परिचालक खाना खाने ढाबे पर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक की खड़े ट्रक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के कछवां रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद स्थित एक ढाबे के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। यहां एक ट्रक चालक व परिचालक वाहन खड़ी कर खाना खाने के लिए ढाबे में गए। इस दौरान प्रयागराज की ओर से तरबूज लेकर वाराणसी फल मंडी जा रहे मिनी ट्रक ने ढाबे के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने हादसे के शिकार हुए तीन लोगों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जहां कौशांबी जिले के रामपुर बारहवां निवासी अजीत कुमार (40) व लखन (28) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि रमेश पटेल की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ढाबे पर खाना खा रहे ट्रक चालक व परिचालक वाहन लेकर वाराणसी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि हाईवे के किनारे खड़ा ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन