{"_id":"627bf3c036d37875b31c7104","slug":"varanasi-accident-at-scindia-ghat-of-ganga-three-people-from-jaunpur-drowned-two-were-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः गंगा के सिंधिया घाट पर हादसा, जौनपुर से आए तीन लोग डूबे, दो बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः गंगा के सिंधिया घाट पर हादसा, जौनपुर से आए तीन लोग डूबे, दो बचाए गए
Wed, 11 May 2022 11:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 May 2022 11:04 PM IST
सार
सिंधिया घाट पर स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पाने में जाने के कारण डूबने लगे।
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा के सिंधिया घाट पर बुधवार को स्नान करने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। जौनपुर के नेवड़िया निवासी युवक के साथ आए दो अन्य लोगों को बचा लिया गया। जौनपुर के नेवड़िया निवासी शशि प्रताप साहू अपने भतीजे नितेश साहू, सागर गुप्ता और संजय गुप्ता के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने आया था।
विज्ञापन
दर्शन-पूजनसे पहले नितेश साहू, सागर गुप्ता और संजय गुप्ता सिंधिया घाट पर स्नान करने लगे। इस दौरान तीनों गहरे पाने में जाने के कारण डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने दो को बचा लिया, जबकि नितेश साहू (19) गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
जल पुलिस और गोताखोरों ने शव को निकला। साथ आए लोगों और पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है।
सिंधिया घाट पर स्नान करने के दौरान तीनों गहरे पाने में जाने के कारण डूबने लगे।