Varanasi: राजघाट पुल पर कार और मोपेड में जोरदार टक्कर, मोपेड सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:57 AM IST
सार
वाराणसी के राजघाट पुल पर भयानक एक्सीडेंट हो गया। रात करीब 10:40 बजे बाबू और बड़कू मोपेड से पड़ाव की ओर से राजघाट की ओर आ रहे थे। इस दौरान पुल पर पाया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने मोपेड में सामने से धक्का मार दिया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि के साथ ही इनोवा कार के बोनट का परखच्चा उड़ गया। घटना में मोपेड चला रहे बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।
Varanasi: राजघाट पुल पर कार और मोपेट में जोरदार टक्कर, मोपेट सवार युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला