{"_id":"5f15d6698ebc3e63b42d8cfa","slug":"varanasi-9-lakh-looted-from-the-staff-of-a-khali-chuni-businessman-engaged-in-police-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : खली-चूनी व्यापारी के स्टाफ से नौ लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : खली-चूनी व्यापारी के स्टाफ से नौ लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 20 Jul 2020 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी जिले के नैपुरा कला के खली-चूनी व्यापारी के दो कर्मचारियों से सोमवार को भगवानपुर मोड़ के समीप बाइक सवार बदमाशों ने नौ लाख रुपये लूट लिए। दोनों कर्मचारियों के अनुसार वह दूध के बाल्टा में पैसा रख कर एक व्यापारी को देने जा रहे थे। उनका बाल्टा ही छीन कर बदमाश भाग निकले। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत नैपुरा कला निवासी बृजेश यादव खली-चूनी के व्यापारी हैं। बृजेश की दुकान में गांव के ही श्रीनारायण राजभर और कटेसर का गुलाब यादव काम करते हैं। दोनों कर्मचारियों ने बताया, दूध के बाल्टा में नौ लाख रुपये रख कर वह बाइक से रथयात्रा निवासी एक दुकानदार को देने जा रहे थे। बाल्टा में एक पॉलीथिन में तीन लाख 70 हजार रुपये और एक पॉलीथिन में पांच लाख 30 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
भगवानपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो नकाबपोश आए और झपट्टा मार कर बाल्टा छीन कर लंका की ओर भाग गए। दोनों ने बृजेश को सूचना दी। वहीं बृजेश ने बताया कि नौ लाख रुपये में से तीन लाख 70 हजार रुपये चोलापुर क्षेत्र निवासी खली-चूनी व्यापारी सुरेंद्र कुमार का था। लंका थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास और बृजेश की दुकान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दोनों कर्मचारी बार-बार बयान बदल रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को देरी से दी गई। किसी बाहरी व्यक्ति को कैसे पता लगेगा कि कोई दूध के बाल्टा में पैसा रख कर जा रहा है। सभी बिंदुओं की छानबीन की जा रही है। दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी सिटी।