फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 84-kos yatra devotees will visit 24 temples spread across four districts

काशी से चुनार तक गूंजेगा हर-हर महादेव: 84 कोस यात्रा आज से, चार जिलों के 24 देवालयों में दर्शन करेंगे भक्त

Sat, 31 Oct 2026 05:50 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 31 Oct 2026 05:50 AM IST
सार

काशी की 84 कोस की परिक्रमा का शुभारंभ शनिवार से हो रहा है। इस यात्रा के दौरान चार जिलों के 24 देवालयों में श्रद्धालु दर्शन करेंगे। यात्रा वाराणसी के अलावा मिर्जापुर के चुनार, चंदौली और जौनपुर जिलों के मंदिरों में जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi 84-kos yatra devotees will visit 24 temples spread across four districts
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की वृहद चौरासी कोस परिक्रमा दर्शन-पूजन यात्रा 31 अक्तूबर व एक नवंबर को निकलेगी। दो सौ से अधिक श्रद्धालु काशी के 24 देवालयों में दर्शन-पूजन करेंगे। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 31 को सुबह सात बजे सत्यनारायण मंदिर (आदिविशेश्वर मंदिर) बांसफाटक से निकाली जाएगी। यात्रा वाराणसी के अलावा मिर्जापुर के चुनार, चंदौली और जौनपुर जिलों के मंदिरों में जाएगी।

विज्ञापन


दोनों दिन में यात्रा आदिविशेश्वर महादेव सत्यनारायण मंदिर के अलावा वेदव्याशेश्वर महादेव मंदिर पड़ाव, मां दुर्गा देवी, मां छिन्नमाता देवी दुर्गा मंदिर, मां बालत्रिपुर सुंदरी देवी रामनगर, वैकुंठ विनायक (गणेश) हमीदपुर पटनवा गांव चंदौली, बैकुंठेश्वर महादेव नारायणपुर, शिवशंकरी धाम पुरुषोत्तमपुर परसोधा, महाप्रभुजी बैठक चरणाट धाम चुनार मिर्जापुर, कुकुटेश्वर महादेव, शूलटंकेश्वर महादेव चुनार घाट, हनुमान मंदिर कछवा बाजार, मां महाचंडी कालिका मां कालिका धाम कपसेठी, मां भद्रकाली-अनेई से कठिगांव पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इसके बाद आदि शक्ति नकटेश्वरी धाम, पिपलेश्वर महादेव नटकेश्वरी, त्रिलोचन महादेव पिंडरा जौनपुर, संकटमोचन मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव पंचवाटिका सिंधोरा बाजार, हरिहरेश्वर महादेव हरिहरपुर, मां काली मंदिर धरहरा, मार्कंडेय महादेव कैथी, गौरी शंकर महादेव ढकवा कैथी, महेश्वर महादेव, कालेश्वर महादेव सकलडीहा, अमरनाथ धाम नागेश्वर महादेव विलारीडीह, मां बालात्रिपुरसुंदरी देवी रतनबाग, सत्यनारायण मंदिर पहुंचकर समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed