फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vanvaas movie Actor Nana Patekar Utkarsh sharma Actress simrat kaur in Kashi unique wish fans selfies

Vanvaas : एक्टर नाना पाटेकर, उत्कर्ष और एक्ट्रेस सिमरत पहुंचे काशी, जताई अनोखी इच्छा; फैंस ने ली सेल्फी

Fri, 13 Dec 2024 08:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 08:39 PM IST
सार

Varanasi News : काशी में फिल्म वनवास के प्रमोशन के लिए जाने-माने कलाकार नाना पाटेकर के साथ उत्कर्ष शर्मा और अभिनेत्री सिमरत काैर भी माैजूद रहीं। उन्होंने फिल्म की कई जानकारियों को सबके सामने रखा। इसके साथ ही काशी की बदलती तस्वीर की भी सराहना की।

विज्ञापन
Vanvaas movie Actor Nana Patekar Utkarsh sharma Actress simrat kaur in Kashi unique wish fans selfies
फिल्म के बारे में जानकारी देते अभिनेता नाना पाटेकर साथ में सिमरत काैर और उत्कर्ष शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को वाराणसी में फिल्म वनवास के प्रमोशन के तहत वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान की। दोनों कलाकारों ने फिल्म के विषय, अपने किरदारों और शूटिंग से जुड़े दिलचस्प अनुभवों को साझा किया। उनके साथ एक्ट्रेस सिमरत काैर भी रहीं।

विज्ञापन




नाना पाटेकर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक अहम संदेश भी है। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। वहीं, उत्कर्ष शर्मा ने अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा, इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी कोशिश रही है कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं।
विज्ञापन


शूटिंग के दौरान बनारस को करीब से जाना। मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे बनारस आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुझे बनारस में नमो घाट, अस्सी घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर बहुत पसंद आया। मेरी इच्छा है कि मुझे बनारस बार-बार आने का अवसर मिले। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के साथ दोनों अभिनेताओं ने फोटो खिंचवाई और बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिल्म वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। प्रमोशन के दौरान नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा का वाराणसी दौरा न केवल फिल्म के प्रचार के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी यह एक खास अवसर बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed