फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   vande bharat late due cut animal pawan secunderabad Express due to mega block

मेगा ब्लॉक में डेढ़ घंटे खड़ी रही पवन और सिकंदराबाद एक्सप्रेस, वंदे भारत से कटा पशु

Wed, 11 Mar 2020 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Mar 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
vande bharat late due cut animal pawan secunderabad Express due to mega block
वंदे भारत एक्सप्रेस।

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए वाराणसी मंडल प्रशासन ने डेढ़ घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। इससे डाउन सिकंदरा-पटना एक्सप्रेस 30 मिनट और पवन एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक खड़ी रही।

विज्ञापन


ब्लॉक होने के बाद भी प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को सिग्नल दिया गया, पर वह ककराही फाटक के पास मवेशी के कट जाने से ट्रेन 10 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


माधोसिंह सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के चलते बुधवार को पूर्वी छोर के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते निर्धारित समय पर चल रहीं सिकंदराबाद और पवन एक्सप्रेस को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रोक लिया गया। एक घंटे तक पवन एक्सप्रेस और 30 मिनट तक सिकंदराबाद एक्सप्रेस खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वंदे भारत के आने का संकेत हो गया। उसे सिग्नल दे दिया गया पर ककराही फाटक के पास ट्रेन से कट कर एक मवेशी की मौत हो गई। इससे करीब दस मिनट तक ट्रेन रुकी रही।

स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के चलते दोनों ट्रेनें स्टेशन पर रुकी रहीं। वंदे भारत ट्रेन से छुट्टा पशु कट गया। ट्रैक साफ कर 10 मिनट बाद वंदे भारत को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed