{"_id":"63e9f3d0634949e3c00272d8","slug":"valantine-day-2023-obscenity-seen-on-ganga-ghats-of-varanasi-is-not-good-hindu-party-workers-roaming-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Valantine Day: वाराणसी के गंगा घाटों पर दिखी अश्लीलता तो खैर नहीं, लाठी के साथ घूम रहे हिंदू दल के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valantine Day: वाराणसी के गंगा घाटों पर दिखी अश्लीलता तो खैर नहीं, लाठी के साथ घूम रहे हिंदू दल के कार्यकर्ता
Mon, 13 Feb 2023 01:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:55 PM IST
सार
वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर वाराणसी में राष्ट्रीय हिंदू दल प्रेम के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाने वालों के लिए राष्ट्रीय हिंदू दल की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर लाठी और पोस्टर के साथ राष्ट्रीय हिंदू दल का कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर वाराणसी के गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाने वालों के लिए राष्ट्रीय हिंदू दल की ओर से चेतावनी जारी की गई है। अस्सी घाट पर राष्ट्रीय हिंदू दल के कार्यकर्ता अपने हाथ में डंडा और चेतावनी वाले पोस्टर लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्टर के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि वैलेंटाइन डे पर गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना होगा। इसके साथ ही संगठन के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के पुलिस आयुक्त को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। प्रार्थना पत्र में गंगा घाटों पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही घाटों पर मौजूद अन्य लोगों से हिंदू दल के नेताओं द्वारा ऐसे प्रदर्शन पर जब बात की गई तो उनका कहना था कि वैलेंटाइन डे का विरोध जरूर होना चाहिए, लेकिन इस तरीके से नहीं। हमारे संस्कृति में वैलेंटाइन डे की कोई बात नहीं है। ऐसी परंपराओं से अश्लीलता फैलती है। हमारे सनातन धर्म पर सवाल खड़े किए जाते हैं, ऐसे में इसका विरोध होना चाहिए।
विज्ञापन