{"_id":"639994ede4cd4a6f495a076f","slug":"uproar-in-up-college-students-sitting-on-dharna-by-closing-main-gate-accused-of-beating-students-on-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज में हंगामा: मेन गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र, रैंगिंग मामले पर छात्रों को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज में हंगामा: मेन गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र, रैंगिंग मामले पर छात्रों को पीटने का आरोप
Wed, 14 Dec 2022 02:48 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:48 PM IST
सार
मंगलवार की रात न्यू हॉस्टल के सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की रैंकिंग की जा रही थी। जिसकी शिकायत पर प्रिसिंपल व हॉस्टल वार्डेन ने रात में हॉस्टल में जाकर डट फटकार लगाई। लेकिन कुछ छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को पीटा गया।
विज्ञापन
यूपी कॉलेज में हंगामा: मेन गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र, रैंगिंग मामले पर छात्रों को पीटने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में बुधवार को जोरदार हंगामा हुआ। इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के छात्र सुबह से ही धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने कैंपस और विभागों के गेट बंद कर दिए हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात न्यू हॉस्टल के सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर की रैंकिंग की जा रही थी। जिसकी शिकायत पर प्रिसिंपल व हॉस्टल वार्डेन ने रात में हॉस्टल में जाकर डट फटकार लगाई। लेकिन कुछ छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को पीटा गया। जिसे लेकर
विज्ञापन
नाराज छात्रों ने कॉलेज में धरना दिया और इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। इसके अलावा छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है की जबतक कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों से हुए दुर्व्यवहार के लिए आगे नहीं आता तब तक वह धरने पर रहेंगे।
विज्ञापन