फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Weather Rain alert in 49 districts of up meteorological department warns weather update Varanasi?

UP Weather: यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया, वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम ?

Sun, 09 Oct 2022 08:26 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Oct 2022 08:26 AM IST
सार

यूपी मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर तक 49 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बस्ती, महाराजगंज, बाराबंकी में भी तेज़ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
UP Weather Rain alert in 49 districts of up meteorological department warns weather update Varanasi?
वाराणसी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्तूबर तक 49 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, बस्ती, महाराजगंज, बाराबंकी में भी तेज़ बारिश हो सकती है। वाराणसी की अगर बात करें तो रविवार की सुबह चटक धूप निकली हुई है। वहीं शाम तक मौसम में बदलाव के आसार है। शनिवार को भी देर शाम आसमान में बादल छाए रहे। 
विज्ञापन

UP Weather Rain alert in 49 districts of up meteorological department warns weather update Varanasi?
वाराणसी में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला
इस महीने के पहले सप्ताह में विदा होने वाले मानसून के नोरू चक्रवात की वजह से पूरी महीने तक बने रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 12 अक्तूबर तक बारिश का सिलसिला चल सकता है। उसके बाद भी पूरे महीने बूंदाबांदी व तेज बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।

इस महीने अभी तक पूर्व निर्धारित बारिश का रिकॉर्ड टूट चुका है। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार अक्तूबर में निर्धारित 41.2 मिमी मानी गई है, जबकि अभी तक एक सप्ताह में ही 60 मिमी से ज्यादा बरसात हो चुकी है। स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले चार दिनों में 50 मिमी बारिश और होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed