{"_id":"6787d49d3f4bb229f6005bc1","slug":"up-politics-arun-pathak-opposed-mp-ravana-statement-maha-kumbh-said-be-careful-rulers-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics : महाकुंभ पर सांसद रावण के बयान का हिन्दूवादी नेता ने किया विरोध, बोले- ऐसे नेताओं से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics : महाकुंभ पर सांसद रावण के बयान का हिन्दूवादी नेता ने किया विरोध, बोले- ऐसे नेताओं से रहें सावधान
Wed, 15 Jan 2025 09:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2025 09:00 PM IST
सार
Varanasi News : महाकुंभ को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विवादित बयान दिया था। इसी को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के लोग आपत्ति जता रहे हैं। हिन्दूवादी नेता अरुण पाठक ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
हिंदूवादी नेता अरुण पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ में जाने वालों के खिलाफ चंद्रशेखर आजाद 'रावण' के बयान पर विश्व हिन्द सेना और अखिल भारत हिन्दू महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अरुण पाठक ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। हिन्दूवादी नेता ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को गंगा और महाकुंभ जैसे आयोजनों से दूरी बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया एक्स पर अरुण पाठक ने पोस्ट किया कि अभी पहली बार किसी तरह सांसद बन गए तो इतना नहीं बोलना चाहिए कि मटिया पलेट हो जाए। एक कहावत है कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय...। अभी रावण का नशा भाग से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि बाबा साहेब आंबेडकर ने क्या सभी समर्थकों को यह अधिकार दे दिया था कि सनातनियों के खिलाफ कुछ भी बोल दें। सर्व समाज का सपना क्या इसी तरह साकार होगा? सनातन को मिटाने का सपना देखने वालों से जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोग सत्ता की कुर्सी पाते ही सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन