फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police daroga get threat call for extortion of 20 lakh at azamgarh

आजमगढ़: दरोगा हुए हैरान, जब फोन पर आई आवाज- 20 लाख दो नहीं तो पिकअप चढ़ाकर मार दूंगा

Sun, 16 Dec 2018 02:03 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Sun, 16 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
UP police daroga get threat call for extortion of 20 lakh  at azamgarh
यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है। फूलपुर कोतवाल के प्रभारी जितेंद्र कुमार राय से थाने के सीयूजी नंबर पर फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 दरोगा जितेंद्र कुमार राय के मुताबिक फूलपुर कोतवाल नागेश उपाध्याय शुक्रवार को छुट्टी पर थे। ऐसे में वही कोतवाली के प्रभारी थे। सीयूजी नंबर भी मेरे पास मौजूद था। दोपहर में वह कोतवाली परिसर में कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान थाने के सीयूजी नंबर पर फोन आया।
विज्ञापन


फोन रिसीव करते ही फोन करने वाले ने पहले तो अपशब्द कहे। इसके बाद 20 लाख रुपये की मांग की। कहा, तुम और तुम्हारी पुलिस हम लोगों के पेट पर लात मार रही है। यदि निगरानी बंद नहीं की तो किसी भी समय रास्ते में मिलने पर पिकअप चढ़ाकर तुम्हें मार दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 बदमाश ने कहा कि अपनी और परिवार की खैर चाहते हो तो पीछा करना बंद कर दो। धमकी भरा फोन आते ही जितेंद्र राय ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर अज्ञात मोबाइल धारक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी मांगने के पीछे पशु तस्कर हो सकते हैं। दो दिन पहले जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहां पुल के पास पुलिस से मुठभेड़ में घायल होने के बाद पशु तस्करों का सरगना एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed