फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Police 213 police stations in ten districts of three divisions cases registered in 16 station

UP Police: तीन मंडल के दस जिलों में 213 थाने, 16 में केस दर्ज; हत्या-डकैती-लूट का एक भी मामला नहीं

Tue, 02 Jul 2024 10:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 10:15 AM IST
सार

Varanasi News: ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा मिल जाने से आमजन को काफी सहूलियत हुई है। इसका निपटारा भी जल्द कर दिया जाता है। नए कानून को लेकर अभी लोग पूरी तरह जानकार नहीं हुए हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

विज्ञापन
UP Police 213 police stations in ten districts of three divisions cases registered in 16 station
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़, मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के दस जिलों में 213 थाने हैं। इनमें से 16 में ही मुकदमे दर्ज किए गए। हत्या, लूट, दुष्कर्म और डकैती का एक भी मामला नहीं दर्ज हुआ। ज्यादातर मुकदमे मारपीट, शांतिभंग और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान से जुड़े हैं। गुड वर्क भी लिखे गए हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ और आरोपी की गिरफ्तारी का पहला मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, नए कानून का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अब ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा भी उपलब्ध है। तहरीर के आधार पर ही नए कानून और उसके प्रावधानों के हिसाब से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। अभी जानकारी की कमी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें

  • वाराणसी में 30 थाने हैं। चार में केस दर्ज।
  • बलिया में 24 थानों में से एक में भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
  • सोनभद्र में 22 थानों में से 19 में एक भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। सदर, घोरावल और रायपुर में मारपीट, शांतिभंग का मामला दर्ज किया गया।
  • आजमगढ़ में 26 थाने हैं। सिर्फ बिलरियागंज थाने में युवती को भगाने, मारपीट की धारा में केस दर्ज किया गया।
  • मऊ जिले के मधुवन थाने में एक केस दर्ज हुआ। 11 थानों में एक भी मुकदमा नहीं।
  • भदोही में 10 थाने, लेकिन दो में मुकदमे दर्ज हुए।
  • चंदौली में 16 थाने हैं। सिर्फ मुगलसराय में केस दर्ज हुआ।
  • जौनपुर में 28 थाने हैं। इनमें से शाहगंज कोतवाली में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचान का मामला दर्ज हुआ।
  • गाजीपुर में 26 थाने हैं। एक में केस दर्ज हुआ।
  • मिर्जापुर में 19 थाने हैं। तीन थानों में ही केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed