यूपी पंचायत चुनाव: इस बार सभी पदों पर अलग रंग के होंगे मतपत्र, पहचानने में नहीं होगी दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है। वहीं जिला प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। इस बार हो रहे चुनाव में चार रंग के मतपत्र हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतपत्र सफेद, प्रधान का हरा, बीडीसी सदस्य का नीला और जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग का है।
इन चारों पदों पर चुनाव के लिए एक साथ वोट पड़ेंगे। ऐसे में एक ही साथ रंग के मुताबिक सभी पदों के मतपत्र अलग हो जाएंगे और फिर उसकी गिनती करने में आसानी हो जाएगी। मतदाताओं और गणना कर्मियों को मतपत्र पहचानने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए मतपत्र आ गए हैं।
चार चरणों में होने वाले मतदान में प्रथम चरण में 15 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बार एक ही मतपेटी में सभी पदों के वोट मतदाता डालेंगे, लेकिन सभी पदों के बैलेट पेपर का रंग अलग-अलग होगा। जबकि पहले के चुनावों में अलग-अलग मतपेटिका होती थी। इस प्रक्रिया से मतगणना के दौरान परिणाम आने में आसानी होगी। इसीलिए आयोग ने प्रत्येक पद के मतपत्र का रंग अलग-अलग रखा है।
अभी तक पंचायत चुनाव में मतदान कक्ष में मतपेटियां अलग-अलग रखी जाती रही हैं, लेकिन गणना के दिन किसी भी पद का परिणाम तब तक घोषित नहीं होती थी जब तक कि उस मतदान केंद्र के सभी बूथों की गणना न हो जाए, क्योंकि कई बार मतदाता भूलवश दूसरी पेटी में मतपत्र डाल देते थे। या कुछ लोग एक ही पेटी में सभी मतपत्र डालते थे।
ऐसे में उम्मीदवारों को लगता था कि उनके पक्ष में पड़े मत किसी अन्य पेटी में भी निकल सकते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा। एक ही मतपेटी में समस्त मतपत्र डाल दिए जाएंगे और रंग के हिसाब से मतपत्र को गणना के समय छांट लिया जाएगा।