फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 Minister daya shankar Dayalu could not win the BJP candidate in his ward

UP Nikay Chunav Result: वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी को अपने वार्डो में ही नहीं जितवा सके मंत्री और विधायक

Sun, 14 May 2023 03:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 14 May 2023 03:59 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली, लेकिन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के वार्ड 66 मध्यमेश्वर में हार से किरकिरी हुई। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Minister daya shankar Dayalu could not win the BJP candidate in his ward
वाराणसी भाजपा में जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली, लेकिन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के वार्ड 66 मध्यमेश्वर में हार से किरकिरी हुई। इस वार्ड से समाजवादी पार्टी के सभासद पद के प्रत्याशी को जीत मिली है। चाय-पान की अड़ियों पर चर्चा हुई और कहा गया कि पूरा दमखम लगाने के बाद भी मंत्री अपने वार्ड में पार्टी प्रत्याशी को नहीं जिता पाए।

विज्ञापन


वार्ड नंबर-66 मध्यमेश्वर से अशोक सैनी उर्फ संतोष को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया गया। कहा गया कि अशोक को प्रत्याशी बनवाने में मंत्री दयालु की बड़ी भूमिका रही है। मंत्री ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बनाया और गली-गली घूमकर प्रचार भी किया। मतदान के दिन वह ज्यादातर समय मैदागिन चौराहे पर ही मौजूद दिखे। इस वार्ड से वर्ष 2017 में सपा के भइया लाल यादव पार्षद चुने गए थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी

भइया लाल यादव ने इस बार भी दमखम दिखाया और 1508 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी अशोक सैनी को 1354 मत के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मंत्री दयालु के वार्ड से भाजपा प्रत्याशी की हार सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रही और लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के गढ़ में कांग्रेस की हालत बेहद पतली, जमानत तक नहीं बचा सके 86 में से 65 प्रत्याशी

विधायक डॉ नीलकंठ की पसंद के प्रत्याशी को मिली हार

शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने काशी के कोतवाल के नाम से विख्यात कालभैरव वार्ड से अपनी पसंद के प्रत्याशी कृष्ण कुमार गुजराती को भाजपा का टिकट दिलवाया था। इसके चलते भाजपा से बागी होकर निर्दल प्रत्याशी के तौर पर संजय कुमार गुजराती ने वार्ड नंबर-97 कालभैरव वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा।

संजय कुमार गुजराती 2126 मत के साथ विजयी घोषित किए गए। वहीं, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण दास गुजराती 1538 मत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसे लेकर कालभैरव वार्ड के ही लोगों का कहना था कि यदि यह गलती न हुई होती तो यहां से भी भाजपा प्रत्याशी की ही जीत होती।

बागी उम्मीदवारों पर भी जनता ने जताया भरोसा

वाराणसी नगर निगम चुनाव में बागी उम्मीदवारों ने भी कई वार्डों में पार्टियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। जनता ने भी बागियों पर अपना भरोसा जताया और उनके सिर पर जीत का ताज पहनाया। भाजपा और कांग्रेस को कई वार्डों में बागियों का विरोध झेलना पड़ा। भाजपा के दो बागियों ने तो कांग्रेस के एक बागी उम्मीदवार ने अपनी जीत दर्ज की है। नगर निगम की स्थिति को देखें तो सपा, कांग्रेस और बसपा से अधिक निर्दल उम्मीदवारों की संख्या है।

सदन में 15 निर्दलीय उम्मीदवार इस बार पहुंचे हैं। कालभैरव वार्ड से भाजपा के बागी संजय गुजराती विश्वंभरी और नगवां से माधुरी सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में जीत दर्ज की है। माधुरी सिंह के पति रविंद्र सिंह भाजपा के पार्षद थे। वहीं कांग्रेस के बागी पार्षद तुफैल अंसारी की पत्नी ताज्बर बीबी ने भी बतौर निर्दल प्रत्याशी जीत दर्ज की है। बागी प्रत्याशियों ने अपना टिकट कटने से नाराज होकर निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नगर निगम चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की। जनता ने भी प्रत्याशियों पर अपना भरोसा जताया और उन्हें विजयश्री का आशीर्वाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed