फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nikay Chunav 2023 How magic of BJP broke on mayor seat in Varanasi

UP Nikay Chunav: वाराणसी में मेयर की सीट पर कैसे टूटे भाजपा का तिलिस्म, रणनीति बनाने में जुटे सियासी दल

Thu, 13 Apr 2023 11:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Apr 2023 11:57 PM IST
सार

सूबे की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम सीट पर भाजपा लगातार पांच बार से कब्जा है। 2017 के वोट प्रतिशत पर गौर करें तो भाजपा की मृदुला जायसवाल को 42.63 प्रतिशत वोट मिले थे। प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी शालिनी यादव को 25.08 प्रतिशत वोट पड़े थे। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 How magic of BJP broke on mayor seat in Varanasi
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सूबे की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम  सीट पर कब्जा जमाने की रणनीति बनाने में सियासी दल जुटे हैं। सभी पार्टियां जातिगत समीकरण साधने के लिए ट्रंप कार्ड खेलने की तैयारी चल रही हैं। अब तक केवल कांग्रेस ने मेयर पद के प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव पर दांव लगाया है। भाजपा, सपा और बसपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन


2017 के वोट प्रतिशत पर गौर करें तो भाजपा की मृदुला जायसवाल को 42.63 प्रतिशत वोट मिले थे। प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी शालिनी यादव को 25.08 प्रतिशत वोट पड़े थे। इसके अलावा 21.97 प्रतिशत वोट अन्य उम्मीदवारों को मिले थे। 1.18 प्रतिशत नोटा वोट पड़े थे। विजयी पार्टी भाजपा जहां अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने में जुटी है। वहीं विपक्षी दल बिखरे वोटों को समेटने में लगे हैं।
विज्ञापन


अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट प्रतिशत को हासिल करने में विपक्षी दल कामयाब होंगे तो बड़ा उलटफेर कर सकेंगे। इसके लिए विपक्षी दलों ने रणनीतिकारों को लगाया है। भाजपा, सपा और बसपा मेयर प्रत्याशी को लेकर रणनीति बनाने में जुटी हैं। उम्मीद जताई जा रही है एक से दो दिन के भीतर सभी पार्टियां मेयर पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अनिल 16 को करेंगे नामांकन

UP Nikay Chunav 2023 How magic of BJP broke on mayor seat in Varanasi
अनिल कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव 16 अप्रैल को नामांकन करेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव में हम नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ उतरने जा रहे हैं। हमारा मूल लक्ष्य काशी की जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और उसके अनुसार नीति व नियम बनाना होगा। सिगरा स्थित अनिल श्रीवास्तव के आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आज हम जिस दौर में रह रहे हैं, ऐसा दौर इतिहास में हमने कभी नहीं देखा। हम निकाय चुनाव में अपने सुस्पष्ट एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएंगे।

मेयर पद के लिए नौ पर्चे खरीदे गए

 निकाय चुनाव के लिए पर्चा दाखिला के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को पार्षद पद के लिए दीनापुर और दुर्गाकुंड वार्ड से कुल दो नामांकन हुए। नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समेत चार प्रत्याशियों ने नौ सेट में पर्चे खरीदे। पार्षद पद के लिए 299 दावेदारोंं ने पर्चे लिए। इनमें 229 आरक्षित, 70 अनारक्षित वर्ग में पर्चे खरीदे गए। इसके अलावा गंगापुर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे लिए गए, जबकि सदस्य के लिए छह लोगों ने पर्चे खरीदे

। नामांकन के तीसरे दिन भी मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किसी ने पर्चा नहींं भरा। इसके पहले चौकाघाट वार्ड से पार्षद पद के लिए एक नामांकन हुआ था। नामांकन स्थल पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और कर्मचारी दावेदारों का इंतजार करते रहे लेकिन अधिकतर लोग नामांकन प्रक्रिया की जानकारी लेने ही पहुंचे। अभी प्रमुख दलों की ओर से मेयर और पार्षदों की सूची जारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पार्टियों की ओर से प्रत्याशियोंं की सूची जारी होने के बाद नामांकन का सिलसिला जोर पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed