UP Nikay Chunav: कांग्रेस ने जारी की वाराणसी के लिए 21 पार्षद प्रत्याशियों की सूची, महिलाओं पर बड़ा दांव
यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने वाराणसी के लिए अपने 21 पार्षदों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 21 में से 8 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने वाराणसी नगर निगम के लिए पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। 21 प्रत्याशियों में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। ज्यादातर प्रत्याशियों ने वार्डों में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया। 21 सीटों पर टिकट की घोषणा के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है। मालूम हो कि वाराणसी में पहले चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए बीते मंगलवार से नामांकन जारी है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक गोला दीनानाथ से सीताराम केसरी, जोल्हा दक्षिणी से रेहाना खातून, ओंकालेश्वर से रेशमा परवीन, लल्लापुरा से प्रिंस कुमार खगोलन, डिठोरी महाल से विनय कुमार शादेजा और बिंदुमाधव से पूनम तिवारी चुनाव लड़ेंगी।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में मेयर की सीट पर कैसे टूटे भाजपा का तिलिस्म, रणनीति बनाने में जुटे सियासी दल
खजुरी से मयंक चौबे, जलालीपुरा से शबाना अंसारी, कमलगढ़हा से नूरजहां परवीन, तरना से रामकेश यादव, पितरकुंडा से दिलशाद हाशमी और मदनपुरा से इशरत परवीन को प्रत्याशी बनाया गया है। ककरमत्ता से शहनाज अंसारी, पिशाचमोचन से आनंद पांडेय, सारनाथ से आशीष पांडेय, मध्यमेश्वर से अनिल पटेल, राजघाट से रानी देवी और रामापुरा से प्रमोद वर्मा से चुनावी ताल ठोंकेंगे। नई बस्ती से नासिर अली, हुकुलगंज से किशोरी लाल कन्नौजिया और लल्लापुरा कलां से डाली अंसारी को टिकट मिला है।
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अनिल 16 को करेंगे नामांकन
कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव 16 अप्रैल को नामांकन करेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव में हम नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ उतरने जा रहे हैं। हमारा मूल लक्ष्य काशी की जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और उसके अनुसार नीति व नियम बनाना होगा।
ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना
सिगरा स्थित अनिल श्रीवास्तव के आवास पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि आज हम जिस दौर में रह रहे हैं, ऐसा दौर इतिहास में हमने कभी नहीं देखा। हम निकाय चुनाव में अपने सुस्पष्ट एजेंडे के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनता का आशीर्वाद मांगेगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अप्रैल को कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन जुलूस नदेसर स्थित मिंट हाउस के पास स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल से निकलेगा।
एक नजर में आंकड़े
- 17 अप्रैल तक नामांकन
- 18 को नामांकन पत्रों की जांच
- 20 को नाम वापसी
- 21 को चुनाव चिह्न आवंटन
- 04 मई को मतदान
- 13 मई को मतगणना
वर्ग नगर निगम गंगापुर नगर पंचायत
- कुल मतदाता 16,11,490 6728
- पुरुष मतदाता 863359 3600
- महिला मतदाता 748131 3273