फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Nagar Nikay Chunav 2022 Congress will fight with full strength ajay rai said banaras onlu cheated

Varanasi: निकाय चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस, अजय राय बोले- बनारस को सिर्फ ठगा गया

Sun, 16 Oct 2022 07:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 07:35 PM IST
सार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में  मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav 2022 Congress will fight with full strength ajay rai said banaras onlu cheated
प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। इसका असर निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा। कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी। विवार को अंधरापुल स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि बनारस को सिर्फ ठगा गया है।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के नाम पर सीवर, सड़क और पानी की समस्या झेल रही जनता के सामने विकल्प के रूप में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही है। भदोही अग्निकांड में घायल और उनके परिजनों की सेवा हम बिना किसी प्रचार के कर रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे भारत पर नजर आने लगा है।
विज्ञापन


आज जनता इतिहास बनाने वालों व इतिहास बिगाड़ने वालों के बीच के फर्क को भलीभांति समझ गई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती व जमीनी स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों पर भी दांव लगाएगी भाजपा

UP Nagar Nikay Chunav 2022 Congress will fight with full strength ajay rai said banaras onlu cheated
बाबा के दरबार डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में नए परिसीमन के बाद वार्डों के भूगोल को देखते हुए भाजपा इस बार अल्पसंख्यकों पर भी दांव लगा सकती है। पार्टी नेताओं के अनुसार अब वार्डों के आरक्षण का इंतजार है, ताकि जातिगत समीकरण को देखते हुए रणनीतिकार प्रत्याशियों के नाम तय करें। चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बैठक में चुनावी रणनीति तय हुई। 

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पार्टी निकाय चुनाव में झंडा बुलंद करने में जुटी है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव से ही लोकसभा चुनाव की नींव मजबूत होगी। नए परिसीमन के चलते 90 वार्ड की जगह अब 100 वार्ड हो गए हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी अबकी बार 80 पार सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वाराणसी के निकाय चुनाव प्रभारी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि चुनावी रणनीति तैयार हो गई है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।  

असंतुष्टों के लिए भी बन रही योजना 

इस बार कई पार्षदों का टिकट कटना तय है। भाजपा के कुछ मौजूदा पार्षद दूसरी पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। ताकि, टिकट कटने पर वे दूसरी पार्टी के सिंबल पर या निर्दल चुनाव लड़ सकें। पार्टी ने ऐसे लोगों को अन्य पद देकर खुश करने की योजना बनाई है ताकि चुनाव मेें बागियों से किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 
पढ़ें: कार्यकर्ता के बीच में बोलने से भड़के कैबिनेट मंत्री: कहा- हमसे बड़े नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो, माइक फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed