कार्यकर्ता के बीच में बोलने से भड़के कैबिनेट मंत्री: कहा- हमसे बड़े नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो, माइक फेंका
यूपी सरकार मे कैबिनेट मंत्री व मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को मऊ के एक कार्यक्रम में भाषण देते समय अपना आपा खो दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजय निषाद का शनिवार को अलग ही रूप देखने को मिला। मऊ में एक कार्यक्रम में वो पार्टी कार्यकर्ता पर ही भड़क गए। भाषण के दौरान कार्यकर्ता के बीच में बोलने से मंत्री संजय निषाद खफा हो गए। उन्होंने उक्त कार्यकर्ता से कहा कि अगर हमसे बड़े नेता हो तो बोलो नहीं तो सुनो। इसके बाद उन्होंने लिया हुआ माइक हाथ से माइक फेंक दिया।
मंत्री ने आगे कहा कि मैं मंच पर बैठा हू, कह दिया कि सुनना है तो सुनो, बाद में बहस करना। इस कारण थोड़ी देर कार्यक्रम बाधित रहा। बाद में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद मंत्री ने फिर से भाषण शुरू किया। बोले कि गलती से यहां कार्यक्रम लग गया, यहां बाढ़ हैं, यहां कार्यक्रम नहीं लगना चाहिए था।
इससे पहले डीडी मत्स्य सर्वेश कुमार वर्मा और उपनिदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने उनका बुके देकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से डा. संजय निषाद ने कहा कि समाज को उनका हक दिलाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्ष हो रहा है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया।
मछुआरों के हित में कार्य कर रही सरकार
कैबिनेट मंत्री व मत्स्य राज्यमंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा है कि केंद्र और राज्य की सरकार मछुआरों के हित में कार्य कर रही है। वह हिंदी भवन में शनिवार को पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर सपा, बसपा व कांग्रेस पिछले तीस वर्षों से निषाद समाज के साथ छल कर रही हैं।
अब भाजपा सरकार पूरे संविधान वाला आरक्षण इन जातियों को प्रदान करेंगी। कहा कि मछुआरों के लिए सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। यही नहीं 1.60 लाख मछुआरों का क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। 16 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। इसमें 40 फीसद महिलाएं व 60 फीसद पुरुष हैं। ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़े भाई हैं उनका हमेशा स्वागत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.