फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Nusrat can also file nomination Afzal Ansari himself hinted gave example of Mukhtar

UP: नुसरत भी कर सकती हैं सपा से नामांकन, खुद अफजाल अंसारी ने दिए इसके संकेत; माफिया मुख्तार का दिया उदाहरण

Thu, 02 May 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 May 2024 01:46 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी भी गाजीपुर सीट से नामांकन दाखिल कर सकती हैं। अफजाल अंसारी ने इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Nusrat can also file nomination Afzal Ansari himself hinted gave example of Mukhtar
अफजाल की बेटी नुसरत भी भरेंगी पर्चा! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने अपनी बड़ी बेटी नुसरत अंसारी के नामांकन को लेकर संकेत दिया है कि वो भी गाजीपुर सीट से पर्चा दाखिल कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी से परिचय भी कराया। 
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा कि हमारी बेटियों में बहुत हौसला है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें अवसर मिलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी नामांकन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


लोगों में इतना उत्साह है कि हम इतनी भीड़ जुटा कर कोई कंट्रोवर्सी पैदा नहीं करना चाहते हैं। लड़की को पर्चा भरने के सवाल पर कहा कि हमारे डमी प्रत्याशी के रूप में हमारे भाई मुख्तार अंसारी ने भी हमारे साथ पर्चा भरा था तो डमी के रूप में कोई भी पर्चा भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर सीट पर रोचक होगा मुकाबला
लोकसभा चुनाव इस बार काफी रोचक होने जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासत का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। प्रत्याशी से लेकर राजनीतिक दलों के लोग रणनीति के तरह एक-एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं।

बेटियों ने संभाली पिता की कमान

पिछले चुनाव में पुरुषों की तुलना में हर विधानसभा क्षेत्र में अधिक वोट करने वाली महिलाओं की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसके लिए अब भाजपा-सपा जैसे दलों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी बेटियों को भी चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी है, जो महिला टोली बनाकर लोगों के घरों के अंदर तक दस्तक देने लगी है। वो जाति-पाती का बंधन समाप्त करने का संदेश देते हुए मंदिर, आश्रम से लेकर घर के अंदर तक जा रही हैं और अपने पिता के विजय का आशीर्वाद मांग रही हैं।

 

गाजीपुर लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे पार्टी प्रत्याशी व समर्थकों का जनसंपर्क तेज होता जा रहा है। पांच बार विधायक और दो बार सांसद बने सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने अपनी बेटी नुसरत अंसारी की भी राजनीति में एंट्री करा दी है, जो अपने पिता की जीत के लिए प्रचार करने जा रही है। 

 

उन्होंने बीते दिनों शिव मंदिर में जाकर जहां पूजन-अर्चन की। महिलाओं के साथ बैठकर कीर्तन भी किया। यही नहीं, वो पवहारी बाबा आश्रम में पहुंची, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया था। राजनीतिक गलियारे में नुसरत का पवहारी बाबा आश्रम जाना, कई मायनों में चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। यह वही स्थान है, जहां जनवरी 2023 में गाजीपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूजा की थी।

 

पारसनाथ राय की बेटी वंदना राय कर रही महिलाओं के साथ प्रचार

वहीं, भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय की बेटी वंदना राय ने भी पहली बार सांसद बनने का संपना संजोए पिता के लिए चुनाव की कमान संभाल ली हैं। वो भी पार्टी के महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। बुधवार को वंदना दर्जनों महिलाओं ने महाहर धाम पहुंची और दर्शन पूजन करने के बाद मरदह दक्षिणी मंडल के ग्राम पंचायत अबिसहन में डोर टू डोर कैंपेन करते हुए जनसंपर्क किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed