फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Election Seat Result purvanchal varanasi hot seats vidhan sabha chunav parinam seven ministers and many leaders

Varanasi Election Seat Result: पूर्वांचल की इन हॉट सीटों पर आज सबकी नजर, नौ मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Thu, 10 Mar 2022 10:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Mar 2022 10:48 AM IST
सार

पूर्वांचल की 61 विधानसभा सीटों पर फिलहाल सबकी नजरें हैं। इनमें से कई सीटें हाई प्रोफाइल चेहरों की वजह से बेहद खास हैं। पूर्वांचल में नौ मंत्रियों समेत कई दिग्गजों और बाहुबलियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 

विज्ञापन
Varanasi Election Seat Result purvanchal varanasi hot seats vidhan sabha chunav parinam seven ministers and many leaders
UP Election Result: पूर्वांचल में मतगणना जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में इस बार किस दल और प्रत्याशी की होली रंगों से सराबोर होगी, यह आज पता चलेगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। दोपहर बाद नतीजों के घोषणा होने की उम्मीद है। पूर्वांचल की 61 विधानसभा सीटों पर फिलहाल सबकी नजरें हैं। इनमें से कई सीटें हाई प्रोफाइल चेहरों की वजह से बेहद खास हैं। पूर्वांचल में नौ मंत्रियों समेत कई दिग्गजों और बाहुबलियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन


इन सीटों के लड़ाकों की धड़कनें भी कुछ ज्यादा तेज हैं। पूर्वांचल में वाराणसी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहीं आजमगढ़ सपा मुखिया अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। जनता की निगाहें इन 61 सीटों पर है।  आजमगढ़ से रमाकांत यादव, मऊ सदर से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और भतीजा मन्नू अंसारी मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पढ़ेंः विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही से विजय मिश्रा और जौनपुर की मल्हनी धनंजय सिंह और चंदौली की सकलडीहा से सुशील सिंह मैदान में हैं। पूर्वांचल को लेकर ओमप्रकाश राजभर के दावे कि अधिकतर सीट हम जीतेगें की हकीकत भी आज ही पता चलेगी।  आज आपको कुछ ऐसे चेहरों के बारे में बताते हैं जिनकी चर्चा जोरों पर है। 
पढ़ेंः इस लिंक पर क्लिक करें और चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू

 

  • अनिल राजभर : वाराणसी की शिवपुर सीट से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मैदान में हैं। अनिल के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ा। वहीं, बसपा से रवि मौर्य और कांग्रेस ने गिरीश पांडेय मैदान में हैं। 

 

  • रवींद्र जायसवाल : योगी सरकार में स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर से चुनावी मैदान में हैं। रवींद्र के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अशफाक अहमद, बसपा ने श्याम प्रकाश और कांग्रेस ने गुलेराना सबस्सुम को प्रत्याशी बनाया। 

पढ़ेंः सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

  • नीलकंठ तिवारी : वाराणसी दक्षिण से योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी चुनाव लड़े। नीलकंठ के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किशन दीक्षित, बसपा ने दिनेश कसौधन और कांग्रेस ने मुदिता कपूर को टिकट दिया। 

  • गिरीश यादव : सूबे के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश यादव जौनपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। गिरीश के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अरशद खान, बसपा ने सलीम खान और कांग्रेस ने नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया। 

 

  • रमाशंकर सिंह पटेल : प्रदेश में ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मीर्जापुर की मड़िहान सीट से चुनाव लड़े। रमाशंकर के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, बसपा ने नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कांग्रेस ने गीता देवी कोल को प्रत्याशी बनाया।  
  • संगीता बलवंत : गाजीपुर सीट से योगी सरकार में राज्य मंत्री संगीता बलवंत पर फिर से भाजपा ने भरोसा जताया। संगीता के खिलाफ सपा गठबंधन ने जैकिशन साहू, बसपा ने विनोद कुमार और कांग्रेस ने सीमा देवी को प्रत्याशी बनाया। 

पढ़ेंः विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट

  • संजीव गोंड : सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट से संजीव गोंड भाजपा के प्रत्याशी रहे। संजीव यूपी सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्यमंत्री हैं। संजीव के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अरविंद कुमार, बसपा ने सुभाष खरवार और कांग्रेस ने रामराज गोंड को प्रत्याशी बनाया।  

  • आनंद स्वरूप शुक्ल: योगी सरकार के  मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल बलिया के बैरिया विधानसभा से मैदान में हैं। यहां  सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, वीआइपी के सुरेंद्र सिंह, बसपा के सुभाष यादव में टक्कर है।
  • उपेंद्र तिवारी: योगी सरकार में  मंत्री उपेंद्र तिवारी बलिया की फेफना सीट से मैदान में हैं और सपा के संगाम सिंह यादव के बीच टक्कर है।

पढ़ेंः वाराणसी की हर विधानसभा सीट के सबसे तेज चुनाव नतीजे और पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed