फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 varanasi congress leader Supriya Shrinet and Olympian boxer Vijender Singh attack on bjp for vote on army jawans

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह बोले: सेना के नाम पर वोट बटोरती है भाजपा, सैनिकों की नहीं करती परवाह

Fri, 28 Jan 2022 07:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Jan 2022 07:48 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और ओलंपियन  मुक्केबाज विजेंद्र सिंह शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में दोनों नेताओं ने सैनिकों  से जुड़ी पुस्तिका का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
up election 2022 varanasi congress leader Supriya Shrinet and Olympian boxer Vijender Singh attack on bjp for vote on army jawans
कांग्रेस कार्यालय में सुप्रिया श्रीनेत और मुक्केबाज विजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी पहुंचे कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और ओलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। तथाकथित राष्ट्रवाद को फर्जी बताते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य को आगे रखकर केवल वोट बटोरती है। चुनाव के बाद वह सैनिकों के हितों को दरकिनार कर देती है। सैन्य मोर्चे पर सरकार की योजनाएं सेना व सैनिकों के हित में नहीं हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में दोनों नेताओं ने सैनिकों को दी जा रही सरकारी सुविधा और बजट में सरकार द्वारा की जा रही कटौती से जुड़ी पुस्तिका का लोकार्पण भी किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया ने कहा कि इस पुस्तिका में भाजपा सरकार की सेना से जुड़ी कारगुजारियों का पूरा चिठ्ठा है।
विज्ञापन


सेना में सवा लाख से ज्यादा पद खाली
कहा कि हम जब भी भारतीय सेना को याद करते हैं तो हमें गौरव की अनुभूति होती है लेकिन भाजपा एक तरफ सेना की कुर्बानी और शौर्य का इस्तेमाल अपनी राजनैतिक स्वार्थपूर्ति के लिए करती है और दूसरी तरफ सैनिकों के हितों पर कुठाराघात करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में 1,22,555 पद खाली हैं और वन रैंक वन पेंशन योजना अब वन रैंक पांच पेंशन योजना बन चुकी है। भाजपा सरकार ने सैनिकों की डिसेबिलिटी पेंशन पर टैक्स, सीएसडी कैंटीन पर जीएसटी और अर्द्धसैनिक बलों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय, राजीव गौतम व राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे।
पढ़ेंः भाजपा के प्रत्याशियों की सूची: जौनपुर में चार मौजूदा विधायक बने प्रत्याशी, बलिया-आजमगढ़ की इन सीटों पर जानें कौन है उम्मीदवार

हरियाणा सरकार पर बरसे ओलंपियन मुक्केबाज

up election 2022 varanasi congress leader Supriya Shrinet and Olympian boxer Vijender Singh attack on bjp for vote on army jawans
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और ओलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

ओलंपियन मुक्केबाज विजेंद्र सिंह  हरियाणा की मौजूदा सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि कांग्रेस सरकार ने हरियाणा में अपनी सरकार के समय खिलाड़ियों को डायरेक्ट डीसीपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी पर अफसोस की बात है कि आज तक उन खिलाड़ियों को कोई पदोन्नति नहीं दी गई है, जबकि खिलाड़ी लगातार देश और राज्य के लिए खेलता है और पदक जीतता है।

तीन काले कृषि कानून पर मैंने किसानों का समर्थन किया और अपना राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस करने की बात कही थी। मैंने वहां लंगर में काम किया और किसानों का साथ दिया और सरकार को अंत में ये तीनों काले कानून वापस ले लिए।

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद मुझे सोशल मीडिया पर आईटी सेल ने ट्रोल भी किया लेकिन मै गांधी जी को मानता हूं, क्योंकि मैंने दुनिया देखी है और हर जगह यही देखा कि अहिंसा ही सब कुछ है और हम अहिंसा के साथ किसानों के साथ हमेशा रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed