फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 samajwadi party candidate varanasi Ashfaq Ahmed w from Northern vidhan sabha and Pooja yadav from Cantt assembly seat

UP Election 2022: वाराणसी में उत्तरी विधानसभा से अशफाक अहमद और कैंट से पूजा सपा प्रत्याशी, आज करेंगे नामांकन

Thu, 17 Feb 2022 12:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 12:18 PM IST
सार

वाराणसी कैंट से पूजा यादव और शहर उत्तरी सीट से अशफाक अहमद डब्लू को सपा ने टिकट दिया है।

विज्ञापन
UP Election 2022 samajwadi party candidate varanasi Ashfaq Ahmed w from Northern vidhan sabha and Pooja yadav from Cantt assembly seat
अशफाक अहमद डब्लू, पूजा यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की बची हुई उत्तरी और कैंट विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से अशफाक अहमद डब्लू और कैंट विधानसभा क्षेत्र से पूजा यादव को मैदान में उतारा गया है। दोनों आज नामांकन करेंगे।  

विज्ञापन


वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे अशफाक अहमद पर सपा ने फिर विश्वास जताया है। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पिछली बार चुनाव जीता था। इसके अलावा कैंट से प्रत्याशी बनी पूजा यादव महिला सभा की महानगर अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


यहां भी भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव ने पिछली बार चुनाव में जीत दर्ज की थी। बता दें कि सपा ने वाराणसी के दक्षिणी, उत्तरी, कैंट और सेवापुरी में अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारा है। शिवपुर और अजगरा (सु) सहयोगी दल सुभासपा और पिंडरा व रोहनिया अपना दल कमेरावादी को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः लग्जरी गाड़ियों और असलहों के शौकीन हैं ज्यादातर उम्मीदवार, खुद तो करोड़पति, पत्नी के नाम भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति

कांग्रेस ने अजगरा सुरक्षित सीट पर बदला प्रत्याशी

कांग्रेस ने अजगरा सुरक्षित सीट पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने आशा देवी का टिकट काटकर हेमा देवी को  प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को कांग्रेस की ओर से सूची जारी की गई। पिछले दिनों कांग्रेस की ओर से जारी सूची में आशा देवी को अजगरा से टिकट दिया गया था।
आशा देवी ने 17 फरवरी को नामांकन की तैयारियां भी कर ली थीं, लेकिन शाम को नए प्रत्याशी को टिकट देने की सूचना जारी हो गई। हेमा देवी काशी विद्यापीठ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज की माता हैं। परिवार का संबंध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया से है।
पढ़ेंः  बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर दर्ज हैं 10 मुकदमे, पत्नी करोड़ों की मालिक, जानिए कुल संपत्ति के बारे में

आप : शिवपुर सीट से प्रत्याशी बदला, सतीश दाखिल करेंगे पर्चा

 शिवपुर सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लोहता निवासी अनीसुर्रहमान का नाम पार्टी हाईकमान ने वापस ले लिया गया। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि इनकी जगह बड़ा लालपुर निवासी सतीश सिंह पर्चा दाखिल करेंगे। सतीश पेशे से भवन निर्माता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed