फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 Politics Omprakash Rajbhar said no difference with aimim chif asaduddin owaisi Owaisi next strategy in October alos attack on BJP

सियासतः ओमप्रकाश राजभर बोले- ओवैसी से कोई मतभेद नहीं, अक्तूबर में बताएंगे आगे की रणनीति, भाजपा पर हमला

Sat, 07 Aug 2021 04:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Aug 2021 04:59 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम से कोई मतभेद नहीं है। कहा कि अभी तक हम साथ चुनाव लड़ेंगे,ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं। 

विज्ञापन
up election 2022 Politics Omprakash Rajbhar said  no difference with aimim chif asaduddin owaisi Owaisi next strategy in October alos attack on BJP
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को वाराणसी में बड़ा बयान दिया।  राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम से कोई मतभेद नहीं है। कहा कि  हम साथ चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं। इस मामले में 27 अक्तूबर  को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इस बयान के साथ सुभासपा अध्यक्ष ने असदुद्दीन ओवैसी से संबंधों को अभी बरकरार रहने को लेकर सियासी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा  को प्रदेश में महंगाई और बाढ़ की नहीं बल्कि अपने वोट की चिंता है। स्थानों के नाम बदलने को लेकर भी वे सरकार पर हमलावर रहे। 
विज्ञापन


भाजपा के साथ संबंधों पर कहा की सभी विकल्प खुले हैं। बता दें कि आज वाराणसी में सुभासपा ने दीप नारायण इंटर कॉलेज कटारी, चोलापुर सहित कई स्थानों पर महिला जागरूकता अधिकार सम्मेलन आयोजित किया है। ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ू-बेलन लेकर तैयार रहें महिलाएं 

चोलापुर के कटारी में आयोजित महिला जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार योगी और मोदी की तस्वीर लगा कर झोले बांट रही है। गरीब को लूटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के हित की बात नहीं कर रही है। कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े हैं।  रसोई गैस भी महंगा हो गया।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बैंक में खाता खुलवा कर पैसे देने की बात कही थी। कहा कि जिन महिलाओं ने खाता नहीं खुलवाया हैं वो खुलवा लें।  

2022 में सुभासपा की सरकार बनी तो सभी खातों में दो हजार भेजा जाएगा। राजभर ने पांच साल तक फ्री बिजली का वादा किया। छात्राओं को फ्री में स्नातक तक शिक्षा दिलाई जाएगी जिसमें खाना से लेकर कपड़े तक फ्री रहेंगे।  कहा कि जो माता-पिता अपने पुत्र या पुत्री को विद्यालय नहीं भेजेगा उसे जेल में डाला जाएगा।

कहा कि बेटियों के पैदा होने पर जश्न मनाया जाए। दहेज मांगने वाले लोग जेल जाएंगे।  उन्होंने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश में दारू बंद करने के लिए महिलाओं को आगे आना पड़ेगा। कहा कि झाड़ू और बेलन लेकर महिलाएं जिला मुख्यालय पर आने वाले दिन में सुभासपा के साथ घेराव करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed