फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Home Minister Amit Shah visit Varanasi will give victory mantra to BJp leader of assembly

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, विधानसभा प्रभारियों को देंगे जीत का मंत्र

Sun, 07 Nov 2021 09:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 09:33 AM IST
सार

यूपी चुनाव 2022 से पहले सक्रिय हो रहे विपक्ष पर प्रभावी पलटवार की रणनीति के लिए गृहमंत्री अमित शाह पूर्वांचल की कमान संभालने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं।  12 को वाराणसी में और 13 नवंबर आजमगढ़ में कार्यक्रम है।  

विज्ञापन
UP Election 2022 Home Minister Amit Shah visit Varanasi will give victory mantra to BJp leader of assembly
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने प्रदेश संगठन की वाराणसी में होने वाली बैठक के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित टीएफसी सभागार में होने वाली प्रदेश संगठन की बैठक के स्थान परिवर्तन पर भी मंथन किया जा रहा है। टीएफसी के साथ ही हरहुआ स्थित गोकुलधाम में बैठक कराने पर विचार किया जा रहा है। 12 नवंबर को प्रदेश संगठन की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन की बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शिरकत करेंगे। इसमें प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के अलावा संगठन स्तर से जिलों के प्रभारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश प्रभारी राधामोहन भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में चुनाव से पहले व चुनाव के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे अमित शाह
पार्टी सूत्रों के मुताबिक शहर के अंदर भी बैठक कराने की संभावना तलाशी गई, सिगरा स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई, लेकिन यहां पहले से बुकिंग है। पार्टी के पदाधिकारियों की मानें तो हरहुआ स्थित गोकुलधाम में भाजपा की ओर से विभिन्न बैठक, सम्मेलन व कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। गृहमंत्री यहां पहले भी कई बैठकों को संबोधित कर चुके हैं। इसलिए यहां भी विचार किया जा रहा है। मंदिर सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी दौरे के दौरान 12 नवंबर को भाजपा की बैठक के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे। 
पढ़ेंः पीएम मोदी और अखिलेश के गढ़ से पूर्वांचल की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, भाजपा के चुनावी अभियान का कर सकते हैं शंखनाद

आजमगढ़ में गृहमंत्री रखेंगे विश्वविद्यालय की नींव

आजमगढ़ के आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास गृहमंत्री अमित शाह 13 नवंबर को करेंगे। शनिवर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ  शिलान्यास स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। डीएम राजेश कुमार ने सीएम को बताया कि आजमगढ़ जिला मुख्यालय से विश्वविद्यालय की दूरी करीब 16 किलोमीटर है।

गाजीपुर हाइवे को विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क को फोर लेन बनाने को कहा। डीएम ने बताया कि परिसर का विकास 52.27 एकड़ भूमि में किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल के बारे में बताया कि अकबेलपुर में काफी भूमि है, जहां पर गृहमंत्री की जनसभा होगी। 


राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण 550 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। प्रथम चरण में 108 करोड़ रुपये की लागत विश्व विद्यालय परिसर, प्रशासनिक और आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह काम पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इसके लिए यशपालपुर-आजमबांध में 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है।

 इस विश्वविद्यालय से आजमगढ़ और मऊ के कुल 352 महाविद्यालय इससे संबद्घ किए हैं। इसमें आजमगढ़ 211 और मऊ के 141 महाविद्यालय शामिल हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में विश्वविद्यालय का अस्थायी कार्यालय बनाया गया है। लेकिन कुलपति की नियुक्ति न होने के कारण पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कामकाज देखा जा रहा है। 
पढ़ेंः  काशी विश्वनाथ धाम: वैश्विक स्तर पर भव्य स्वरूप में नजर आएगा बाबा दरबार, 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed