फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Congress candidate list declared on all vidhan sabha seats of Varanasi women candidates in four seats

UP Chunav 2022: वाराणसी के सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, चार सीटों पर महिला उम्मीदवार

Thu, 10 Feb 2022 06:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Feb 2022 06:29 PM IST
सार

पूर्वांचल में 29 सीटों की जारी सूची के अनुसार वाराणसी से छह कांग्रेस प्रत्याशी तय किए गए हैं। जबकि पूर्व में पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल का नाम पहले ही तय हो चुका था।

विज्ञापन
UP Election 2022 Congress candidate list declared on all vidhan sabha seats of Varanasi women candidates in four seats
दक्षिणी विधानसभा से मुदिता कपूर और कैंट से डॉ. राजेश मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में अंतिम चरण में चुनाव है। गुरुवार से अधिसूचना जारी होते ही नामांकन शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस ने वाराणसी की छह सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए। चार सीटों पर महिला प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसके साथ ही वाराणसी के सभी आठ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को नौवीं सूची जारी की। सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम हैं और इसमें 29 पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के हैं। वहीं बनारस की आठ विधानसभा सीटों में से चार पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर में जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की।  
विज्ञापन


वाराणसी में अंतिम दौर में चुनाव होने की वजह से पार्टी की ओर से पूर्वांचल के कांग्रेसी दावेदारों को लेकर लिस्ट लंबे समय से बनाई जा रही थी। अब सभी उम्मीदवारों के चेहरे तय होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी मोर्चे को संभालने का पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने बनारस के दक्षिणी विधानसभा से मुदिता कपूर, कैंट से डॉ. राजेश मिश्रा, उत्तरी से गुलराना तबस्सुम, सेवापुरी से अंजू सिंह, शिवपुर से गिरीश पांडेय और अजगरा से आशा देवी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस इससे पहले पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 

पूर्वांचल की इन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

 कांग्रेस ने फेफना से जैनेंद्र कुमार पांडेय, बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी, शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो, जौनपुर से फैसल तबरेज हसन, मल्हनी से पुष्पा शुक्ला, मुंगराबादशाहपुर से डॉ. प्रमोद सिंह, मछलीशहर (सु.) से माला देवी सोनकर, मड़ियाहूं से मीरा रामचंद्र पांडेय, जफराबाद से लक्ष्मी नागर, केराकत (सु.) राजेश गौतम, सैदपुर (सु.) से सीमा देवी, जमानियां से फरजाना खातून, मुगलसराय से छब्बू पटेल, सैयदराजा से विमलादेवी बिंद, चकिया (सु.) से राम सुंदर राम, भदोही से वसीम अंसारी, ज्ञानपुर से सुरेश मिश्र, औराई (सु.) संजू कन्नौजिया, मझवां से शिव शंकर चौबे, चुनार से सीमा देवी, रॉबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। पूर्वांचल की सूची में 15 महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 
पढ़ेंः जेल में बंद मुख्तार अंसारी के सुभासपा के टिकट पर ताल ठोकने का रास्ता साफ, कोर्ट ने दी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed