फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP DGP release advisory after bulandshahar inspector murder

बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या के बाद डीजीपी ने जारी की एडवाइजरी, बताया- पुलिस क्यों खा रही मात

Fri, 14 Dec 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Dec 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
UP DGP release advisory after bulandshahar inspector murder
रणकौशल में कमी की वजह से पुलिस मात खा रही है और इसी के चलते बीते दिनों बुलंदशहर जिले में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या हुई। ऐसा डीजीपी ओपी सिंह का मानना है। इसके मद्देनजर डीजीपी की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उनके अनुसार पुलिसकर्मियों को सतर्कता, निश्चितता, आक्रामकता, आत्मसंयम, संकल्प और ठोस सूचना एवं अभिसूचना संकलन के साथ फील्ड में काम करना चाहिए।
विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की चेकिंग करनी हो तो दो पुलिसकर्मी जरूर मौजूद रहें। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी सामने से नहीं, बल्कि पीछे से और सबसे पहले कमर की तलाशी लें। तलाशी के बाद ही उसकी पहचान संबंधी कागजात देखें। वाहन चेकिंग के दौरान चालक को नीचे उतार कर चाबी ले लेें।
विज्ञापन


वाहन सवार प्रत्येक व्यक्ति को नीचे उतार कर उसकी चेकिंग की जाए और सभी को अलग-अलग खड़ा किया जाए। कहीं दबिश के लिए जाना हो तो वाहन में किसी पुलिसकर्मी को अकेला कतई न छोड़ा जाए और ऑपरेशन कमांडर के संपर्क में हर हाल में रहें। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि डीजीपी के निर्देशों से सभी एडिशनल एसपी, डीएसपी और थानाध्यक्षों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के अनुसार, थानाध्यक्षों के वाहनों में बेंत और शस्त्र के साथ ही बॉडी प्रोटेक्टर, बुलेट प्रूफ जैकेट व हेलमेट हर हाल में मौजूद रहे। एसएसपी स्वयं और अपने अधीनस्थ अन्य राजपत्रित अधिकारियों से इसकी तस्दीक औचक निरीक्षण करा कर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed