फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College 100% Implementation of NEP in Semester Exams UG and PG Papers to Run Hours

यूपी कॉलेज: सेमेस्टर परीक्षा में 100% एनईपी लागू, 2:30 घंटे चलेगा यूजी-पीजी का पेपर; जान लें एग्जाम की तारीख

Sat, 18 Apr 2026 05:46 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Apr 2026 05:46 AM IST
सार

Varanasi News: बीए, बीकॉम और बीएससी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर में मेजर और माइनर कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं एक ही दिन होंगी। हालांकि दोनों के प्रश्न पत्र अलग अलग होंगे।

विज्ञापन
UP College 100% Implementation of NEP in Semester Exams UG and PG Papers to Run Hours
यूपी कॉलेज। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP College: उदय प्रताप कॉलेज जिले का पहला संस्थान है जिसने अपनी सेमेस्टर परीक्षा में 100 फीसदी एनईपी (नई शिक्षा नीति व्यवस्था) को लागू कर दिया है। अब यूजी और पीजी की हर कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं ढाई घंटे की ही होंगी। दोनों डिग्रियों की पुरानी अवधि दो घंटे की थी जिसमें इस बार से 30 मिनट की बढ़ोतरी की गई है। 

विज्ञापन


जबकि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी और पीजी की परीक्षा दो-दो घंटे की, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की परीक्षा तीन-तीन घंटे की हो रही है। वहीं, अभी तक बीएचयू ने ही यूजी में ढाई घंटे की सेमेस्टर परीक्षा का फैसला लिया है, जबकि पीजी परीक्षा अब भी दो घंटे की है। यूपी कॉलेज की ओर से जारी नए टाइम टेबल के अनुसार 27 अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


पहली शिफ्ट में सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने बताया कि एनईपी के नियमों के तहत ये फैसला लिया गया है। छात्रों को रचनात्मक कॉपी लिखने की सहूलियत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्र उत्तर लिखने में जल्दबाजी नहीं करेंगे और कॉपी का स्तर पहले से बेहतर होगा जिससे मूल्यांकन भी गुणवत्ता पूर्ण होगा। वहीं, यूपीएससी और यूपीपीएससी में मुख्य परीक्षा में पेपर की अवधि तीन घंटे की होती है। इसी के समकक्ष यहां पर भी परीक्षा का समय दिया जा रहा है। फिलहाल कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी में लगभग सौ फीसदी उपस्थिति रही।

31 दिनों में 25 पेपर और 7 दिन का गैप
स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी ऑनर्स-एजी, बी.लिब और परा स्नातक में एमए, एमकॉम, एमएससी, बीएड व एमएससी एजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। 27 अप्रैल से यूजी और पीजी की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जो कि 28 मई तक चलेंगी। पहला पेपर बीए अर्थशास्त्र, बीएससी कृषि और एमएससी कृषि का होगा। 30 दिनों की परीक्षाओं में कुल 25 दिनों तक पेपर होंगे। एक मई, तीन मई, 9-10 मई, 17 मई, 24 मई और 27 मई को गैप दिया गया है। बाकी दिनों में दोनों शिफ्टों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि मई की प्रचंड गर्मी को देखते हुए परीक्षा का शेड्यूल सुबह ही रखा गया है।

को-करिकुलर कोर्स की परीक्षाएं डेढ़ घंटे की
को-करिकुलर कोर्स की परीक्षाएं डेढ़ घंटे तक चलेंगी। बीए, बीकॉम और बीएससी में को-करिकुलर प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक चलेगी। बीए, बीकॉम और बीएससी के चौथे सेमेस्टर में भोजपुरी और संस्कृत विषय की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक होगी। बीए, बीएससी और बीकॉम में छठे सेमेस्टर की को-करिकुलर परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed