फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up cm yogi adityanath varanasi visit today: cm yogi inspect developments works Before PM narendra Modi visit

पीएम के दौरे से पहले सीएम योगी आए वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम और कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण

Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की देर शाम सात बजे वाराणसी पहुंच गए। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दीनदयाल अस्पताल में बन रहे महिला विंग का निरीक्षण किया। पीएम मोदी का जुलाई में वाराणसी का प्रस्तावित दौरा है। जिसके लिए वह परियोजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे।

विज्ञापन
up cm yogi adityanath varanasi visit today: cm yogi inspect developments works Before PM narendra Modi visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे पर होने वाली परियोजनाओं के लोकार्पण का निरीक्षण किया। सोमवार की देर शाम सात बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के लिए प्रस्थान किया। जहां वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। रात साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान से लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन


दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि 50 बेड के निर्माण से वरुणा पार के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण 18.94 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इस दौरान निर्माण कार्य पूरा होने के बारे में जानकारी मांगी तो अधिकारी ने बताया कि तय समय से थोड़ा विलंब हुआ है। उन्होंने इसे कोविड अस्पताल से अलग रखने को कहा। एमसीएच विंग में आईसीयू, एसएनसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


आशापुर में आरओबी का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने एमसीएच विंग का निरीक्षण के बाद आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इससे जाम की समस्या का समाधान होगा। सीएम के आने के पहले यहां पैचवर्क कराया जा रहा था। 50.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरओबी पर सीएम की गाड़ियां गईं। इससे गाजीपुर से कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। इसके निर्माण के बाद गाजीपुर से बनारस और बनारस से गाजीपुर जाने वालों को आसानी होगी। आशापुर में लगने वाले जाम से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। यही नहीं इसके निर्माण की डिमांड पिछले कई सालों से की जा रही थी। जो अब जाकर पूरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

up cm yogi adityanath varanasi visit today: cm yogi inspect developments works Before PM narendra Modi visit
सीएम योगी ने दीनदयाल अस्पताल परिसर में बन रहे महिला विंग का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

मल्टीलेवल पार्किंग से पर्यटकों को होगी सहूलियत
मुख्यमंत्री ने गोदौलिया चौराहे पर बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। यहां ऑडियो विजुअल सिस्टम को देखा। 19.55 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पार्किंग में 375 वाहन आसानी से पार्क किए जा सकेंगे। इसके लिए तीन लिफ्ट लगाए गए हैं। दो लिफ्ट प्रवेश और निकासी के लिए है। जबकि एक लिफ्ट सर्विसिंग के लिए होगी। यह शहर के पहला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम होगा। यहां पार्किंग से विश्वनाथ धाम जाने वालों को आसानी होगी।

मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर-परिसर में किया दर्शन-पूज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भ गृह में जाकर षोडशोपचार पूजन किया। पंडित श्रीकांत मिश्रा, पंडित टेक नारायण सहित कई अर्चकों ने उनका षोडशोपचार पूजन कराया। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने चुनार के लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित हो रहे मंदिर परिसर की डिजाइन को देखा। उन्होंने देखा कि भव्य प्रवेश द्वार लग रहे पत्थरों की डिजाइन अब उभरकर सामने आ रही है। इससे परिसर की खूबसूरती में चार चांद लग रहा है।

up cm yogi adityanath varanasi visit today: cm yogi inspect developments works Before PM narendra Modi visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का निरीक्षण
सीएम ने जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक सेंटर का निरीक्षण किया। 186 करोड़ की लागत से शिवलिंग के आकार के सेंटर को देखा। उन्होने कहा कि यह एक अद्वितीय कन्वेंशन सेंटर है। जिसमें जापानी और भारतीय वास्तु शैलियों का संगम दिखता है। सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान रखी थी। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री रात साढ़े दस बजे वाराणसी एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान से लखनऊ रवाना हो गए।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमते ही वाराणसी में पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। 20 जून तक पूरी हो चुकी 39 परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन ने शासन को भेजी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वाराणसी का दौरा कर इन परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम के आगमन की तिथि पर चर्चा करेंगे।

19 जुलाई से संसद का सत्र शुरू होने से उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी इससे पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ सकते हैं। दरअसल, जून 2021 तक 50 से ज्यादा परियोजनाएं पूरी हो गई हैं और लोकार्पण का इंतजार कर रही हैं।

सीएम 25 जुलाई को विंध्य कॉरिडोर का कर सकते हैं शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को मिर्जापुर जिले के विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके साथ ही परिक्रमा पथ के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। संपत्तियों की खरीद व आपसी सहमति से परिपथ की जद में आने वाले निर्माणों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। मलबा हटाने का काम भी हो गया है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed