फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Chunav 2022 nomination in Varanasi code of conduct violotion candidates took out procession traffic system raging

UP Chunav 2022: वाराणसी में नामांकन के दौरान आचार संहिता तार-तार, प्रत्याशियों ने निकला जुलूस, यातायात व्यवस्था धड़ाम

Mon, 14 Feb 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

विधानसभा निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया की शुचिता को लेकर आयोग बेहद गंभीर है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही बनारस में साफ तौर पर दिखाई दी। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022 nomination in Varanasi code of conduct violotion candidates took out procession  traffic system raging
कबीरचौरा क्षेत्र में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामांकन के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस और प्रशासन की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। तमाम सतर्कता और कोशिशों के बाद भी सोमवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस के कारण शहरभर में जगह-जगह जाम लगा रहा।

विज्ञापन


डीजे और गाजे-बाजे के साथ निकाले गए नामांकन जुलूस में आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ी। विधानसभा निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया की शुचिता को लेकर आयोग बेहद गंभीर है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही बनारस में साफ तौर पर दिखाई दी।
विज्ञापन



कई प्रत्याशी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहंचे। नामांकन जुलूस में कोविड-19 प्रोटोकॉल सहित आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह से उल्लंघन किया गया। स्थानीय प्रशासन मुकदर्शक बना रहा। प्रत्याशियों का काफिला इतना लंबा रहा कि जगह-जगह जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में बेटे के नामांकन में पहुंचे ओपी राजभर, एंबुलेंस से आया एक प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें

नामांकन जुलूस को लेकर और कलेक्ट्रेट अंदर न जाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की नारेबाजी से कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के साथ ही सर्किट हाउस का इलाका गूंजता रहा। सोमवार को शहरभर में वाहन रेंगते रहे। जिससे आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
 

कचहरी, भोजूबीर, अर्दली बाजार, महाविर मंदिर, वरुणा पुल से लेकर नदेसर मिंट हाउस तक वाहनों की कतारें लगी रही। वहीं अंधरा पुल चौका घाट से लेकर तेलियाबाग और कैंट क्षेत्र में लोग जाम में फंसे रहे।
पढ़ेंः  वाराणसी में नामांकन की झलकियां...कोई आया नंगे पांव तो कोई हुआ एंबुलेंस पर सवार, देखें प्रत्याशियों का निराला अंदाज

शहर की अंदर की बात करें तो मैदागिन, कबीरचौरा-गोदोलिया चौराहा, नई सड़क, बेनिया और चेतगंज इलाके में यातायात बाधित रहा। वाहनों में फंसे लोग यातायात  व्यवस्था को कोसते रहे। इधर, रविदास जयंती के मद्देनजर सीर गोवर्धन में उमड़ी भीड़ के कारण लंका क्षेत्र में भी वाहनों भारी दवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed