{"_id":"6188244ed264c86dc0124661","slug":"up-board-today-is-the-last-chance-to-fill-the-exam-form-varanasi-news-vns6213850155","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा फार्म भरने का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन का आठ नवंबर तक मौका है। इसके अलावा कक्षा 9 और 11वीं में पंजीकरण भी आठ नवंबर तक ही कराया जा सकेगा। विद्यालयों की ओर से 18 नवंबर तक फार्म भरने के बाद पूरा ब्योरा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजना है।
कोरोना संक्रमण की वजह से वर्ष 2021 में यूपी बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई और सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया। अब परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। इससे पहले 19 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन की तिथि बीतने के बाद 22 अक्तूबर को आदेश जारी कर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आठ नवंबर तक आवेदन की तिथि बढ़ाई गई थी।
इसके बाद बड़ी संख्या में विद्यालयों में रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में छात्रों ने आवेदन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि विद्यालयों की ओर से कोषागार में जमा शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर आठ नवंबर की रात 12 बजे तक अपलोड करना है। इसके अलावा 9 से 14 नवंबर तक छात्रों के फार्मों में विद्यालयों की ओर से संशोधन, अपडेट किया जाएगा।